फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The young man who went to guard the crop was found dead in the field

Unnao News: फसल की रखवाली करने गया युवक खेत में मृत मिला

Thu, 01 May 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The young man who went to guard the crop was found dead in the field
नवाबगंज। खेत में फसल की रखवाली करने गया युवक मृत मिला। परिजन अंतिम संस्कार करने जाजमऊ घाट लेकर गए। बाद में रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जताई तो शव को घर लेकर लौट गए। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के मद्दूखेड़ा गांव निवासी श्यामजी (22) पुत्र बलराम सिंह बुधवार शाम सब्जी की फसल की रखवाली करने खेत गया था। गुरुवार सुबह वह देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन पहुंचे। वह चारपाई पर मृत मिला। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को अंतिम संस्कार के लिए जाजमऊ गंगाघाट ले गए। रिश्तेदारों में श्यामजी के साथ घटना होने की आशंका जताते हुए अंतिम संस्कार नहीं किया और शव लेकर घर लौट आए। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि परिजनों को किसी जहरीले कीड़े के काटने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed