फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The young man was strangled to death after being mercilessly beaten

Unnao Crime: युवक को बेहरमी से पीटा...फिर गला दबाकर की थी हत्या, परिजन बोले- रंजिश में जान से मारा

Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
सार

एसओ रामआसरे चौधरी ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
The young man was strangled to death after being mercilessly beaten
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में माखी थाना क्षेत्र के परेंदा गांव में शुक्रवार शाम हुई युवक की हत्या की घटना में पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में बेरहमी से पीटने और गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। उसके सिर में कई गहरी चोटें, पांच पसलियां टूटी और लीवर फटा मिला है।

विज्ञापन

अनुमान है कि एक से अधिक लोग घटना में शामिल रहे। मृतक के भाई की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर, नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के परेंदा गांव निवासी शैलेंद्र सिंह (35) की शुक्रवार शाम हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

उसका शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर बाजार जाने वाले रास्ते पर पानी की टंकी के पास मिला था। एसपी, एएसपी, सीओ ने जांच की थी। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर नाली के पुराने विवाद के में हत्या की आशंका जताई थी। देर रात मृतक के भाई धर्मपाल सिंह ने पुलिस में तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
इसके आधार पर पुलिस ने गांव के ही संजय सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सरवन सिंह, शुभम सिंह और तनवीर सिंह के खिलाफ मारपीट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को शव का दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में बेरहमी से पीटने और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।

एसओ बोले- जल्द किया जाएगा खुलासा
घटना के बाद से हत्यारोपी घर में ताला बंद कर भाग गए। गिरफ्तारी के प्रयास कर रही पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। एसओ रामआसरे चौधरी ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

बाजार जाने के लिए निकले युवक की हत्या
बता दें कि शैलेंद्र सिंह घर से बाजार जाने के लिए पैदल निकला था। उसका शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर पानी की टंकी के पास मिला। राहगीरों ने शव देख परिजनों को सूचना दी। जानकारी होते ही एसपी, एएसपी और सीओ भी घटनास्थल पहुंचे थे।

फोरेंसिक ने जुटाए थे साक्ष्य
मृतक के गले में नाखूनों की खरोंच के निशान हैं। शर्ट फटी और बटन भी टूटे मिले हैं। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर नाली के पुराने विवाद में हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed