फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The wife had her husband's murder

पत्नी ने उतारा था पति को मौत के घाट

Thu, 30 Apr 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 30 Apr 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
The wife had her husband's murder

नवाबगंज। साले के तिलक समारोह से पत्नी के साथ घर लौट रहे युवक की हत्या उसकी पत्नी ने की थी। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी पत्नी, पति की नशे की लत और आए दिन मारपीट से परेशान थी। पुलिस के मुताबिक घटना के समय साथ में रहे बेटे और बेटी ने भी घटना की पुष्टि की।

विज्ञापन


21 अप्रैल की रात अजगैन थानाक्षेत्र के गांव इछौली निवासी अनिल साहू (32) की गला कसकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन उसका शव सेरसा-भाड़ी मार्ग पर पड़ा मिला था। 21 अप्रैल को अनिल पत्नी आरती और बेटी संध्या (9) और बेटे गोलू (6) के साथ अपने अपनी ससुराल सेरसा गांव निवासी चचेरे साले ओमकार साहू के तिलक समारोह में गया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तिलक में अनिल ने जमकर शराब पी और नशे में धुत होकर रिश्तेदारों से गाली गलौज करने के अलावा पत्नी से मारपीट की थी। रात करीब 11 बजे वह पत्नी आरती और बच्चों को बाइक में बैठाकर घर के लिए निकल पड़ा। रास्ते में पति-पत्नी के बीच फिर झगड़ा हुआ। इसी दौरान पत्नी ने उसकी बाइक की डिक्की में पड़ी रस्सी निकालकर उसका गला कस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजगैन थाना प्रभारी निरीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी ने बताया कि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके पति की मौत हो जाएगी। पति के गले में रस्सी लपेटने के बाद वह गुस्से में घर चली गई। साथ में मौजूद बच्चे रोने लगे तो उन्हें डपट कर चुप करा दिया।


हत्या में किसी और के शामिल होने के सवाल पर इंस्पेक्टर ने बताया बुधवार सुबह आरती को चमरौली मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया। काफी पूछताछ के बाद भी हत्यारोपी पत्नी ने किसी और के शामिल होने की बात नहीं बताई है। उन्होंने बताया कि विवेचना में जो लोग भी प्रकाश में आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed