फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The victim raised questions on Kuldeep Sengar's interim bail

Unnao News: कुलदीप सेंगर की अंतरिम जमानत पर पीड़िता ने उठाया सवाल

Thu, 05 Dec 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
The victim raised questions on Kuldeep Sengar's interim bail
उन्नाव। सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को न्यायालय से इलाज के लिए दो सप्ताह की अंतरिम जमानत मिलने पर पीड़िता ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने गुरुवार देर शाम अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शेयर किए गए वीडियो में पीड़िता ने कहा है कि पूर्व विधायक की बीमारियों को लेकर उन्हें विश्वास नहीं है। अक्सर सुना है कि जो बड़े लोग होते हैं, मनमाफिक रिपोर्ट भी बनवा लेते हैं। वीडियो में कहा है कि अंतरिम जमानत पर दो दिन सुनवाई चली है। दोनों दिन वह (पीड़िता) भी मौजूद रही। सीबीआई के वकील से पूछा कि जेल अधीक्षक ने रिपोर्ट भेजी है कि कई बीमारियां हैं, जिनका एम्स में इलाज कराने के लिए न्यायाधीश ने अंतरिम जमानत दी है।


भाई के अंतिम संस्कार और बेटी की शादी के लिए भी मिली थी पैरोल
उन्नाव। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 2019 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे सजायाफ्ता पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के भाई मनोज सेंगर की 26 अक्तूबर 2019 को दिल्ली में मौत हो गई थी। तब न्यायालय ने 12 घंटे की पैरोल मंजूर की थी। दिल्ली पुलिस परियर घाट लेकर आई थी और अंतिम संस्कार के बाद साथ लेकर लौट गई थी। इसके बाद फरवरी-2023 में बेटी की शादी के लिए तीन दिन की पैरोल मिली थी। हालांकि न्यायालय ने तमाम पाबंदियां लगाते हुए सशर्त पैरोल दी थी। बेटी की शादी के बाद दिल्ली पुलिस तिहाड़ जेल लेकर चाली गई थी। (संवाद)
विज्ञापन


गांव वाले घर में चल रही है भागवत
कुलदीप सेंगर के गांव वाले घर पर शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई है। ग्रामीणों में चर्चा है कि यह परिवार के पूजा-पाठ का ही नतीजा है कि कुलदीप को इलाज के लिए दो सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर हुई है। परिजनों ने बताया कि कुलदीप काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। जेल में समुचित इलाज नहीं हो पा रहा था। उनके स्वास्थ्य की कामना करते हुए भागवत कथा का पाठ शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed