फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The truck collided with the bus, the driver was beaten up

बस से टकराया ट्रक, बीच सड़क चालक की पिटाई

Wed, 01 Jun 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The truck collided with the bus, the driver was beaten up
उन्नाव। हरदोई ओवरब्रिज पर प्राइवेट बस से ट्रक टकरा गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। बस चालक ने साथियों को बुला लिया और ट्रक चालक को पीट दिया। हंगामे के दौरान सड़क पर एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर लगभग 3:30 बजे मोतीनगर से ट्रक हरदोई पुल से होकर जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से सवारियां लेकर बांगरमऊ से शहर की ओर आ रही प्राइवेट बस से ट्रक टकरा गया। हादसे में बस का शीशा टूट गया। बस सवार सरला सहित तीन यात्री कांच लगने से घायल हो गए। चालक व क्लीनर ने फोन कर पास ही बस अड्डे से साथियों को बुला लिया। ट्रक चालक को स्टीयरिंग से नीचे खींचने का प्रयास किया। उससे मारपीट की। एक घंटे सड़क पर हंगामा होने से दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची और ट्रक व बस के चालक को हिरासत में लेकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed