{"_id":"573622c54f1c1b4969919dfc","slug":"the-training-day-will-have-to-travel-miles","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के लिए रोज करना होगा मीलों सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण के लिए रोज करना होगा मीलों सफर
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sat, 14 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
हंगामा करते सिपाही भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2013 की पुलिस-सिपाही भर्ती में चयनित रिक्रूटों को जेटीसी प्रशिक्षण के लिए रोजाना मीलों का सफर तय कर पुलिस लाइन मैदान आना होगा। काली मिट्टी स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर और पुलिस लाइन में जगह न होने से रिक्रूटों के सामने यह समस्या आई है। शुक्रवार को ज्वाइनिंग लेटर के लिए लगभग एक सैकड़ा महिला व पुरूष एसपी कार्यालय पहुंचे। आरआई ने उन्हें दो दिन के अंतराल में प्रमाणपत्र देने की बात कह वापस कर दिया।
वर्ष 2013 की आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती में चयनित 16,747 अभ्यर्थियों में 350 जिले के रहने वाले हैं। पुलिस की ओर से इन्हें 15 मई को ज्वाइनिंग लेटर और जेटीसी प्रशिक्षण दिया जाना है। गलत सूचना मिलने से शुक्रवार को करीब एक सैकड़ा चयनित महिला व पुुरुष अपना प्रमाण पत्र लेने एसपी कार्यालय पहुंचे।
यहां उन्हें प्रमाणपत्र देने के लिए दो दिन बाद का समय दिया गया तो सभी भड़क गए और शोर शराबा किया। इसके बाद एसपी नेहा पांडेय से मिले। उन्होंने आरआई गोपाल कृष्ण को बुलाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। आरआई ने सभी को एक जगह इकट्ठा कर 15 मई को प्रमाण पत्र देने और प्रशिक्षण शुरू कराने की बात कही। आरआई ने बताया कि शुरुआती दौर में चयनितों को जेटीसी (जूनियर ट्रेनिंग) प्रशिक्षण होगी। प्रशिक्षणार्थियों को जेटीसी प्रशिक्षण के लिए रोज सुबह पुलिस लाइन मैदान पहुंचना होगा। प्रशिक्षण के बाद शाम को सभी घर जाएंगे।