फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The third phase noise of propaganda issued , voting tomorrow

तीसरे चरण के प्रचार का शोर थमा , कल वोटिंग

Sat, 17 Oct 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 17 Oct 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
The third phase noise of propaganda issued , voting tomorrow

तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर शुक्रवार शाम पांच बजे  थम गया। रविवार 18 अक्तूबर को बांगरमऊ, गंजमुरादाबाद, सफीपुर व फतेहपुर चौरासी विकासखंडों में वोट पड़ेंगे। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने  वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए सारी ताकत झोंक दी। शाम पांच बजे के बाद प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।

विज्ञापन

शुक्रवार को मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार बंद हो गया। अंतिम दिन उम्मीदवारों ने अपनी जीत तय करने के लिए जमकर पसीना बहाया। गांवों की पगडंडियों पर चलकर प्रत्याशी वोटरों तक पहुंचे और खुद को वोट देने की अपील की। दिनभर क्षेत्रों में प्रत्याशियों के वाहन दौड़ लगाते रहे।
विज्ञापन


चुनावी मैदान में जीत के इरादे से उतरे उम्मीदवारों ने बड़े-बुजुर्गों के जहां पैर छूकर वोट मांगे, वहीं युवाओं से हाथ जोड़कर उनके चुनाव चिह्न पर मोहर लगाने की विनती की। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर जनसंपर्क करके वोट मांग सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 क्षेत्र में अब वाहन नहीं दौड़ सकेंगे। जानकारों की माने तो फतेहपुर चौरासी और बांगरमऊ प्रथम सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। इसके अलावा सफीपुर व गंजमुरादाबाद की कुछ सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष नजर आ रहा है। कुछ बीडीसी सीटों पर भी दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद  है।

चौथे चरण में चार ब्लाकों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को नाम वापसी हुई। कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य सीटों के आठ उम्मीदवारों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। इसके साथ  चार ब्लाकों की 15 जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए 163 प्रत्याशी चुनाव मैदान में  हैं।
29 अक्तूबर को बीघापुर, सुमेरपुर, सिकन्दरपुर कर्ण और सिकन्दरपुर सरोसी ब्लाक की बीडीसी और डीडीसी सीटों के लिए चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन पूरा हो चुका है। शुक्रवार को उम्मीदवारों की नाम वापसी और बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।

सिकन्दरपुर सरोसी ब्लाक क्षेत्र में सथरा सीट से बीडीसी प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय है। शुक्रवार को 21 पर्चे वापस हुए। अब क्षेत्र की 94 बीडीसी सीटों के लिए 450 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।अचलगंज संवाददाता के अनुसार, सिकन्दरपुर कर्ण ब्लाक की बरुआ-महरामऊ बीडीसी सीट से धर्मेंद्र यादव की पत्नी पुष्पा यादव का निर्विरोध चुनाव लगभग तय हो गया है।

28 पर्चो की वापसी के साथ अब ब्लाक की 120 सीटों के लिए 598 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा ।बीघापुर प्रतिनिधि के अनुसार, विकासखंड की ओसिया बीडीसी सीट के उम्मीदवार का पहले ही निर्विरोध चुनाव तय हो गया था। अब क्षेत्र की कुल 68 सीटों में 67 पर ही चुनाव होगा। इन सीटों पर 323 उम्मीदवार  भाग्य आजमा रहे हैं।


सुमेरपुर संवाददाता के अनुसार, ब्लाक क्षेत्र की 76 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 457  नामांकन दाखिल हुए थे। एक पर्चा जांच में खारिज हो गया था। शुक्रवार को 23 लोगों ने नाम वापस ले लिए थे। अब क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 433 उम्मीदवार मैदान में है। नाम वापसी के बाद बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed