फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The teacher had to sit in the legislature addressed the teachers

शिक्षक विधायक ने टीचरों के धरने को किया संबोधित

Fri, 05 Jun 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 05 Jun 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
The teacher had to sit in the legislature addressed the teachers

उन्नाव। टीचरों से गैर शैक्षणिक कार्य लेना न्याय संगत नहीं है। टीचरों से केवल शैक्षणिक कार्य ही लिया जाए। उन्हें बहुउद्देश्यीय कर्मी न बनाया जाए। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। किसी भी टीचर के खिलाफ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। ये बातें शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने बीएसए कार्यालय के बाहर जूनियर व प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में हुए धरने में कही।

विज्ञापन


स्नातक एमएलसी अरुण कुमार पाठक ने कहा कि टीचरों से शिक्षणेतर कार्य लेना कतई न्याय संगत नहीं है। विधान परिषद में यह बात उठाई जाएगी। साथ ही प्रशासन को भी मजबूर किया जाएगा। आदेशों को ताक पर रखकर टीचराें से गैर शैक्षणिक कार्य कराया जा रहा है, जबकि नियमानुसार टीचरों अध्ययन कार्य ही कराया जाना है। इसको संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा टीचर किसी भी दशा में गैर शैक्षणिक कार्य नहीं करेगा। संगठन पूरी ताकत से टीचरों के साथ है टीचरों के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कहा कि हर अन्याय का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। किसी भी कीमत पर गैर शैक्षणिक कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीचरों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त किया जाए।


जूनियर शिक्षक संघ के महामंत्री अनुपम मिश्र ने कहा कि यदि टीचर को मूल कर्तव्य से विरत किया जाएगा तो वह समाज कभी प्रगति नहीं कर पाएगा। संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री गजेंद्र वर्मा ने किया। अंत में टीचरों ने डीएम कार्यालय जाकर मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन डीएम को दिया। यहां उमेश मिश्रा, संजय सिंह, संजीव संखवार, शाहिद अली,  सुरेश कुमार, जयदीप शुक्ला, अनिल शुक्ला, रमेशचंद्र, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed