{"_id":"679523d8c06866e853056549","slug":"the-start-of-cleaning-of-kalyani-river-has-been-postponed-till-next-week-unnao-news-c-221-1-sknp1055-126078-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कल्याणी नदी की सफाई की शुरुआत अगले सप्ताह तक टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कल्याणी नदी की सफाई की शुरुआत अगले सप्ताह तक टली
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर लगा टेंट व मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : कार्यक्रम स्थल पर लगा टेंट व मौजूद ग्रामीण।
गंजमुरादाबाद। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ब्लाॅक क्षेत्र में बहलोलपुर गांव से शुरू होने वाली कल्याणी नदी की सफाई का काम शनिवार को शुरू नहीं हो पाया। मतदाता दिवस सहित अन्य व्यस्तता के कारण डीएम नहीं पहुंच सके। उन्होंने अगले सप्ताह शुरुआत कराने की बात कही है। पहले से की गईं तैयारियां भी धरी रह गईं। मनरेगा उपायुक्त नदी किनारे पौध रोपण करके लौट गए।
कल्याणी नदी हरदोई के लोनारी से शुरू होती है और करीब आठ किलोमीटर में बहलोलपुर से निकलती है। नदी की कुल चौड़ाई 20 मीटर है लेकिन, दोनों ओर लोनारी से लेकर बहलोलपुर तक अवैध कब्जे हैं। नदी के अंदर भी झाड़ियां और सिल्ट जमी होने से पानी का प्रवाह ठप है। नदी को पुराने स्वरूप में वापस लाने के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को सफाई कार्य शुरू होना था। एक दिन पहले ही तैयारियां पूरी हो गईं थी।
शनिवार को मतदाता दिवस के कार्यक्रम, गृह विभाग के सचिव का अचानक दौरा होने से डीएम गौरांग राठी नहीं पहुंच सके। इससे सफाई कार्य की शुरुआत नहीं हो सकी। साथ ही कल्याणी नदी के किनारे 2.56 लाख की लागत से बबुरी तालाब का शिलान्यास भी टल गया।
विज्ञापन
उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा मुनीश चंद्रा ने कार्यक्रम में ग्रामीणों को कल्याणी नदी की सफाई से होने वाले लाभ की जानकारी दी। बताया कि नदी में पानी का प्रवाह शुरू होने से किसानों के साथ ही पशु पक्षियों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कल्याणी नदी के किनारे बरगद और पीपल पौधे भी लगाए। ग्राम प्रधान आकिला खान, महफूज रजा, बीडीओ निशासागर कनौजिया, ग्राम पंचायत अधिकारी ज्योत्सना त्रिपाठी के अलावा ब्लाक के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि अत्यधिक व्यस्तता के कारण नदी की सफाई कार्यक्रम की शुरुआत करने नहीं पहुंच सका। अगले सप्ताह से काम शुरू कराया जाएंगे।