{"_id":"6877fba5d8d64d83dd058377","slug":"the-responsible-woke-up-patchwork-of-the-highway-road-started-unnao-news-c-221-1-sknp1054-134063-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जागे जिम्मेदार, हाईवे की सड़क का शुरू हुआ पैचवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जागे जिम्मेदार, हाईवे की सड़क का शुरू हुआ पैचवर्क
Thu, 17 Jul 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। लंबे इंतजार के बाद बनी लखनऊ-कानपुर हाईवे की सड़क एक बारिश भी नहीं झेल पाई। पिछले महीने बनकर तैयार हुई इस सड़क की दुर्दशा को अमर उजाला ने उजागर किया तो जिम्मेदार जागे और बुधवार को पैचवर्क शुरू कराया। हालांकि 92 करोड़ की सड़क बनते ही टूटने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मालूम हो कि कानपुर से लखनऊ के बीच 82 किलोमीटर सड़क बनाने के लिए एनएचएआई ने 92 करोड़ रुपये का ठेका दिया है। पहली परत (ओवर-ले) का काम पूरा करने में निर्माण एजेंसी को नौ महीने का समय लग गया। पिछले महीने दोनों लेन की सड़क का काम पूरा हुआ और जुलाई में हुई तेज बारिश में ही सड़क जवाब दे गई। मशीनों से डाली गई डामर और कंक्रीट की परत कई जगह फूल चुकी है। हल्की बारिश में ही पानी भीतर भर जाता है और वाहनों के आवागमन से टूट जाती है।
बुधवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई की निर्माण एजेंसी जीएस एक्सप्रेस ने पैचवर्क का काम शुरू किया है। पहले आजाद मार्ग चौराहा से बंथर की तरफ पैचवर्क कराया गया।
--
क्या कहते हैं जानकार
पांच साल तक सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी की होने का यह मतलब नहीं कि बनते ही टूटने लगे। ऐसे ही मरम्मत हो और लोग हिचकोले खाते सफर करते रहें। दूसरी ओवर-ले के बाद भी सुधार नहीं होता तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच होनी चाहिए। गुणवत्ता में कमी मिले तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई और निर्माण एजेंसी पर जुर्माना लगाना चाहिए।
विज्ञापन
राजीव सिंह, सेवानिवृत्त एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
--
क्या कहते हैं जिम्मेदार
हाईवे की सड़क नए सिरे से बनाई जा रही है। अभी पहली ओवर-ले (परत) का काम हुआ है। बारिश के बाद इसके ऊपर दूसरी परत बिछाई जाएगी। तब सड़क पूरी तरह मजबूत हो जाएगी। रही बात मरम्मत की तो अगले पांच साल तक मरम्मत की जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी की है।
अभय कुमार, इंजीनियर एनएचएआई