फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The prime ballot paper will be green

हरे रंग का होगा प्रधान पद का मतपत्र

Wed, 31 Mar 2021 08:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
The prime ballot paper will be green
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अलग-अलग रंग के मतपत्रों की व्यवस्था की है। इससे मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

जिले में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है। पंचायत चुनाव में मतदाता को एक साथ चार मतपत्र दिए जाएंगे। मतदाताओं को किसी तरह के भ्रम से बचाने के लिए अलग-अलग पद के लिए बैलेट पेपर के रंग बदले गए हैं। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव गुलाबी रंग के बैलेट पेपर से होगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के बैलेट पेपर का रंग हरा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) का मतपत्र नीले रंग का होगा। ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव सफेद बैलेट पेपर से होगा। एक साथ चार मतपत्र मिलने से मतदाता के सामने किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति पैदा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने अलग-अलग रंग के मतपत्रों की छपाई कराकर करीब एक महीने पहले ही जनपद को उपलब्ध करा दिए हैं। जिला मुख्यालय में डबल लॉक में मतपत्रों को रखा गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि 86.88 लाख मतपत्र छपवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed