फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The post mortem of the young man's body will be conducted again.

Unnao News: युवक के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम

Sat, 06 Jan 2024 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 06 Jan 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
The post mortem of the young man's body will be conducted again.
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के घर में उसके ही दुपट्टे के फंदे से युवक का शव लटका मिलने की घटना में एसआईटी शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराएगी। दफ्न शव को निकलवाने और पोस्टमार्टम के लिए जांच टीम में शामिल इंस्पेक्टर ने डीएम को प्रार्थनापत्र दिया है। आईजी के नेतृत्व में हुई जांच में मामला संदिग्ध पाया गया है। सोमवार को घटना का रिक्रिएशन भी कराया जाएगा। एसआईटी को 10 जनवरी को न्यायालय में
विज्ञापन

अबतक की कार्रवाई की रिपोर्ट और दाखिल कर अगली तारीख लेगी।
हसनगंज कोतवाली के एक गांव निवासी रामप्रसाद रावत के बेटे दीपक (22) का शव 24 नवंबर को घर से करीब पचास मीटर दूर पड़ोसी सजातीय किशोरी के घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला था। जिस दुपट्टे से शव लटका था वह किशोरी का ही था। मृतक के पिता ने किशोरी और उसके पिता पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई थी। मृतक के पिता ने उच्च न्यायालय की शरण ली और न्यायालय ने डीजीपी को पिता-पुत्री पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एसआईटी गठित कर जांच का आदेश दिया। शुक्रवार को आईजी तरुण गाबा के नेतृत्व में टीम ने जांच की थी। अब एसआईटी युवक के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराएगी। शनिवार को एएसपी हरदोई नृपेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम पूरे दिन कागजी प्रक्रिया पूरी कराने में जुटी रही। दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी है। मामले की 10 जनवरी को उच्च न्यायालय में सुनवाई होनी है। एएसपी नृपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच अभी चल रही है। शव का रिपोस्टमार्टम का भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed