फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The pace picked up to the task of keeping the river clean

गंगा को स्वच्छ रखने के कार्य ने पकड़ी रफ्तार

Wed, 30 Mar 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 30 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
The pace picked up to the task of keeping the river clean
ईओ नगर पालिका गंगाघाट से वार्ता करते जलनिगम के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

गंगा को स्वच्छ रखने के लिए नगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और पेयजल समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए वाटर ट्रीटमेंट बनना है। कार्य पूर्ण करने के लिए जलनिगम ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके लिए लखनऊ जलनिगम अधिकारियों ने एसटीपी व डब्लूटीपी स्थलों का निरीक्षण किया। बताया कि 277 करोड़ से दोनों प्लांट बनाए जाने हैं। साथ ही तीन जोन में पानी की चार टंकियों का निर्माण होगा। धन आवंटन के लिए शासन को रिपोर्ट बनाकर भेजी जा रही है।

विज्ञापन



नगर पालिका ईओ उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जलनिगम लखनऊ द्वारा चंपापुरवा में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व कटरी के शक्ति नगर मोहल्ले में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनना है। कार्य को जल्द पूर्ण करने के लिए काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन



मंगलवार को लखनऊ जलनिगम के एई निखिल प्रसाद व जेई आसिफ  खान ने स्थलीय निरीक्षण किया। बताया कि 294 करोड़ से दोनों प्लांट बनने थे, लेकिन अब 277 करोड़ से प्लांट बनेंगे। चूंकि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से होने वाली पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य अभी शामिल नहीं गया है। इसके चलते लागत में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए अभी रूट चार्ट नहीं बना है और कई जगह अवरोध पड़ने की बात सामने आ रही है। इसे प्लांट बनने के साथ ही पूर्ण कर लिया जाएगा। बताया कि तीन जोन के अंतर्गत चार पानी की टंकियाें का निर्माण होना है, जिसमें जोन एक में 2300 किलोलीटर, जोन दो में 1800, जोन तीन में 2300 व दो हजार लीटर की पानी की टंकियों का निर्माण होना है। एई निखिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। जैसे ही धन आवंटित हो जाएगा, वैसे ही प्लांट के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed