फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The miscreants entered the house and took the advocate, wife and maid hostage and looted lakhs.

Unnao News: घर में घुसकर बदमाशों ने अधिवक्ता, पत्नी व नौकरानी को बंधक बनाकर लाखों लूटे

Mon, 11 Nov 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
The miscreants entered the house and took the advocate, wife and maid hostage and looted lakhs.
उन्नाव। लुटेरों ने रविवार सुबह दिनदहाड़े आयकर अधिवक्ता, उनकी पत्नी और नौकरानी को बंधक बनाकर गन प्वाइंट पर लिया और तीन लाख का माल लूट ले गए। चर्चा है कि करीब 10 लाख की लूट हुई है। इसमें नकदी, जेवर के साथ दो मोबाइल भी शामिल हैं। एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पांच टीमें खुलासे के लिए लगाईं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के जेर खिड़की निवासी आयकर अधिवक्ता सैय्यद कैमूल हसनैन जैदी के घर रविवार सुबह 8:30 बजे तीन लुटेरे पहुंचे। नौकरानी आफरीन को अधिवक्ता का मुवक्किल बताकर दरवाजा खुलवाया। अंदर जाकर लुटेरों ने अधिवक्ता, उनकी पत्नी शाहीन रजा व नौकरानी को गन प्वाइंट पर ले लिया। तीनों की आंखों पर पट्टी और हाथ पीछे बांध दिए। इसके बाद लॉकर खुलवाए और उसमें रखी 1.50 लाख की नकदी और इतने ही कीमत के जेवर लूट लिए। एक घंटे तक लूटपाट करने के बाद लुटेरे अधिवक्ता व उनकी पत्नी के मोबाइल भी ले गए।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे पड़ोसी इमरान ने एक मामले में सलाह लेने के लिए अधिवक्ता को कॉल की। घंटी गई लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। वह घर मिलने आए तो मुख्य गेट खुला देख अंदर चले गए। वहां पहले सभी की आंखों से पट्टी हटाई और हाथ खोले। पीड़ित ने इमरान के ही मोबाइल से डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ सिटी सोनम सिंह, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा एसओजी टीम के साथ पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के बयान दर्ज किए। घर में सीसीटीवी नहीं लगा मिला। कालीन का काम करने वाले पड़ोसी शरीफ के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसमें तीन युवक नजर आए, जो विशेष वर्ग के प्रतीत हो रहे हैं। दो की दाढ़ी होने के साथ सिर पर सफेद टोपी नजर आई। तीनों की लंबाई भी काफी है। पुलिस डीबीआर साथ ले गई। अधिवक्ता ने 1.50 लाख रुपये और इतने ही कीमत के जेवर और मोबाइल लूटने की तहरीर दी है। घटना की जांच को फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड भी पहुंचा लेकिन कुछ खास नहीं मिला। एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed