{"_id":"58af31874f1c1ba03fb23969","slug":"the-lure-of-the-ground-in-the-strangulation-murder-of-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लालच में पति ने गला दबाकर हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के लालच में पति ने गला दबाकर हत्या की
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
police at site
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एबीनगर निवासी अशोक चौधरी का पत्नी निर्मला से उसकी पैतृक जमीन बेचने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। निर्मला पति व बच्चों के साथ कई वर्षों से मायके में रह रही थी। दंपति के दो बेटे अमन व नमन और दो बेटियां अल्का (विवाहिता) व अल्पना हैं। गुरुवार को घर पर दंपति के साथ छोटा बेटा नमन था। दोपहर लगभग एक बजे इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। बेटे नमन ने जब पिता से विरोध जताया तो मां निर्मला ने उसे घर से बाहर जाने के लिए कहा। नमन के न जाने पर मां ने उसे जबरन बाहर निकाल दिया। नमन घर से कुछ दूर नावेल्टी गेस्ट हाउस की तरफ गया, लेकिन फिर घर लौट आया। मां का शव जमीन पर पड़ा देख कर वह तेजी से चीखा। गले में नाखून के खरोचों के निशान थे। खून भी निकला रहा था। पिता घर पर नहीं था। इस दौरान घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। एसपी नेहा पांडेय, सीओ सिटी हृदेश कठेरिया के अलावा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ने मृतका के बेटे नमन से बात की तो उसने पिता पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया और आपबीती सुनाई।