फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The lover had cut his hand after calling him in the fields on some pretext.

Unnao News: खेत में बहाने से बुलाकर प्रेमी ने काटा था हाथ

Thu, 14 Mar 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
The lover had cut his hand after calling him in the fields on some pretext.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहटा मुजावर। प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के बायें हाथ का पंजा खुरपी से काटा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ पीड़िता की भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। वहीं लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती युवती की हालत में सुधार है।
बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 20 साल की युवती का छह महीने से गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के परिजनों ने युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। 19 अप्रैल 2024 को युवती की बरात आनी थी। शादी तय होने से नाराज प्रेमी रिंकू ने मंगलवार दोपहर बाद प्रेमिका को खेत पर बहाने से बुलाया और शादी तोड़ने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

प्रेमिका के इन्कार करने पर खुरपी से उसका बायें हाथ का पंजा काट दिया और कहीं बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। प्रेमिका को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकला था। परिजन पीड़िता को सीएचसी लाए थे। वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। वहां पीड़िता का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया दोनों में प्रेम प्रसंग था। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed