फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The laborer's family asked for help, the police reached the ration in 20 minutes

मजदूर परिवार ने मांगी मदद, 20 मिनट में पुलिस ने पहुंचाया राशन 17-51-52

Thu, 26 Mar 2020 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
The laborer's family asked for help, the police reached the ration in 20 minutes
नवाबगंज(उन्नाव)। लॉकडाउन के दौरान घर का राशन खत्म होने और बच्चों को भूख से बिलखता देख मजदूर परिवार की महिला ने 112 पर मदद मांगी। महज 20 मिनट में पुलिस राशन लेकर पहुंच गई। पुलिस की तत्परता को देख गरीब परिवार के चेहरे में मुस्कुराहट छा गई। एसपी ने हर गरीब की मदद करने के लिए पुलिस को तत्पर रहने की बात कही है।
विज्ञापन

कस्बा के वार्ड नंबर 5 में रहने वाली अनीता दीक्षित ने गुरुवार को 112 पर फोन कर बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करती है। लॉकडाउन के दौरान फैक्टरी बंद है। जिससे उन्हें दैनिक वेतन नहीं मिल रहा है। घर का राशन भी खत्म हो गया है। भूख-प्यास से उसके बच्चे बिलख रहे हैं। सूचना मिलते ही पीआरवी 2905 के कर्मियों ने कस्बे की एक दुकान से राशन का समान खरीदा और महज 20 मिनट में महिला के घर पहुंच गए। राशन देख महिला के चेहरा खिल गया। पुलिस की तत्परता देख उसने पीआरवी कर्मियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed