{"_id":"6adf94685a53caa3050cafec","slug":"the-journey-to-kanpur-is-set-to-become-easier-relief-expected-before-diwali-unnao-news-c-12-knp1061-1694826-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कानपुर की राह होगी आसान, दिवाली से पूर्व राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कानपुर की राह होगी आसान, दिवाली से पूर्व राहत की उम्मीद
विज्ञापन
उन्नाव। पिछले 45 दिनों से कानपुर जाने-आने में जाम की समस्या झेल रहे लोगों को दिवाली से पहले राहत मिलने की उम्मीद है। जाजमऊ गंगापुल की कानपुर जाने वाली लेन की मरम्मत करा रहे एनएचएआई ने इस सप्ताह पुल की एक लेन का काम पूरा कर हल्के वाहनों का रास्ता सुगम करने का दावा किया है। वहीं, उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग को गंगा बैराज के रास्ते कानपुर से जोड़ने वाले मार्ग पर पांच साल से निर्माणाधीन सरैया रेलवे क्रॉसिंग पुल को सेतु निगम 30 अक्तूबर पूरा करने का दावा कर रहा है।
फोटो-19-जाजमऊ पुल की आधी लेन की मरम्मत पूरी करने का चल रहा काम। संवाद
फोटो-20-उन्नाव से कानपुर जाने वाले हल्के वाहनों के लिए एक लेन खुली होने से रोज इस तरह लगता है जाम। संवाद
पुल-एक
जाजमऊ पुल की आधी लेन की हुई मरम्मत
उन्नाव। जर्जर हो चुके कानपुर-लखनऊ हाईवे के जाजमऊ गंगा पुल की एनएचएआई मरम्मत करा रहा है। पुल के 39 स्पॉन के बेयरिंग बदलने के लिए उन्नाव से कानपुर जाने वाली लेन पुल को भारी वाहनों के लिए 12 सितंबर से 13 दिसंबर तक के बंद किया है। हालांकि एनएचएआई का दावा है कि 45 दिन में 76 में से 45 बेयरिंग बदल लिए गए हैं। एक लेन (पुल की आधी लेन) की ऊपरी सड़क और एप्रोच का भी नवीनीकरण हो गया है। इसी सप्ताह में एक लेन का काम पूरा हो जाएगा और चार पहिया व अन्य हल्के वाहन निर्बाध रूप से निकल सकेंगे। कानपुर-लखनऊ हाईवे (एनएच 27) पर उन्नाव और कानपुर जिले की सीमा पर जाजमऊ में स्थित गंगा पुल 51 साल पुराना है। पुल के पिलर पर स्लैब स्पॉन के बीच लगे बेयरिंग खराब होने से करीब दो साल से पुल में हो रहे तेज कंपन से पुल खतरनाक हो गया था। 708 मीटर लंबे पुल की स्लैब में भी दरारें होने से एनएचएआई ने मरम्मत के लिए 12 सितंबर से 13 दिसंबर तक के लिए भारी वाहनों के कानपुर जाने पर रोक लगाई है। मरम्मत पर 5.60 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। पुल 39 स्पॉन में बीस स्पॉन 29 मीटर लंबे और 19 स्पॉन की लंबाई सात मीटर है। एनएचएआई के अनुसार पुल की एक लेन (आधे हिस्से) का काम लगभग पूरा हो गया है। आधी लेन में डामर-गिट्टी की ऊपरी परत का काम चल रहा है जो इसी सप्ताह पूरा हो जाएगा। दावा है कि प्रयास किया जा रहा है कि 13 दिसंबर से पहले ही काम खत्म कर लिया जाए।
फोटो-21-शुक्लागंज-गंगा बैराज मार्ग की सरैयां रेलवे क्रॉसिंग पर जारी आरओबी का निर्माण। संवाद
पुल-दो
सरैयां आरओबी, 45 दिन से लग रहा जाम, 30 अक्तूबर से राहत
उन्नाव। जाजमऊ गंगा पुल से भारी वाहनों के कानपुर जाने पर 13 दिसंबर तक रोक होने से उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग से गंगा बैराज से कानपुर जाने वाले मार्ग और शुक्लागंज के नवीन गंगा पुल पर यातायात बढ़ने से रोज दिन और रात में कई बार जाम लगता है।
विज्ञापन
बैराज मार्ग पर निर्माणाधीन सरैयां रेलवे क्रॉसिंग पुल के निर्माण में देरी से मार्ग पर दिन भर यातायात रेंगता रहता है। बैराज मार्ग पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था पर अमल न होने से लगातार 45 दिन से लोग परेशान हैं। हालांकि अब सेतुनिगम के अधिकारी पुल निर्माण का काम 30 अक्तूबर तक पूरा करने का दावा कर रहे हैं।
मालूम हो कि गंगा बैराज-शुक्लागंज मार्ग की सरैयां रेलवे क्रॉसिंग पर पर 77 करोड़ की लागत से चार लेन का 815 मीटर लंबा पुल का निर्माण चल रहा है। इसे मार्च 2024 तक पूरा होना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सरैयां आरओबी बन गया होता तो जाजमऊ पुल बंद होने पर यातायात प्रभावित न होता और लगभग हर दस मिनट में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से लगने वाले जाम का सामना भी न करना पड़ता। हालत यह है कि मरहला चौराहा से सरैयां रेलवे क्रॉसिंग पार करने की दस मिनट की दूरी तय करने में 40 से 50 मिनट लगते हैं।
बोले जिम्मेदार
जाजमऊ गंगा पुल के 76 में से 45 बियरिंग बदलने का काम पूरा हो गया है। पुल के दोनों तरफ एप्रोच रोड और पुल के आधे हिस्से में डामर-गिट्टी की नई परत (ओवर-ले) का काम लगभग पूरा है। इस सप्ताह बाकी बचे बियरिंग भी बदल जाएंगी, इससे स्पॉन को जैक लगाकर उठाने का काम भी खत्म हो जाएगा। पुल पर नई सड़क बन जाने पर हल्के वाहन निर्बाध आवागमन कर सकेंगे।-सुधीर नैथानी, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई
पुल का काम भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है। डामर की परत बिछाने का काम गंगा बैराज की तरफ से पूरा हो गया है। मरहला चौराहा की तरफ जारी है। 30 अक्तूबर तक इस नवनिर्मित पुल को यातायात के लिए खोलने की तैयारी है। वाहन रेलवे क्रॉसिंग के बजाए क्रॉसिंग के ऊपर बने पुल से आवागमन कर सकेंगे। दिवाली पर्व पर यातायात अधिक होने पर भी जाम की समस्या नहीं होगी।- एसके सुमन, प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम