फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The investigation team formed to investigate the scandal

घोटाले की जांच के लिए शासन ने गठित की जांच टीम

Sat, 25 Mar 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव Updated Sat, 25 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
The investigation team formed to investigate the scandal
प्रतीकात्मक

आईटीआई पारा में सामान खरीद की जिलास्तर पर कराई गई प्रारंभिक जांच में लाखों का घोटाले मिलने के बाद अब शासन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में सचिवस्तर के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जल्द ही टीम के जिले में आकर जांच शुरू करने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


आईटीआई प्रशासन द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान खरीदने की जानकारी मिलने पर अगस्त 2016 में सीडीओ ने डीडीओ एनबी सविता से जांच कराई थी। डीडीओ ने जांच की तो लाखों रुपये के घोटाले का मामला प्रकाश में आया। जांच में पता चला कि आईटीआई प्रशासन ने इलेक्ट्रानिक व प्लास्टिक फर्नीचर की खरीदारी में जमकर अनियमितता बरतीं। प्रत्येक सामान का मूल्य प्रिंट रेट से दो-तीन गुना अधिक दर्शाया गया। रैंडम जांच में घोटाला 50 लाख रुपये से ज्यादा होने की आशंका पर तत्कालीन डीएम सौम्या अग्रवाल ने सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय टीम से मामले की जांच कराई थी। सदस्यों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और भुगतान संबंधी अभिलेख, बैंक स्टेटमेंट का मिलान किया था।
विज्ञापन


जिसमें हर सामान की खरीद में प्रिंट धनराशि से डेढ़ से दोगुना तक ज्यादा बिल भुगतान की जानकारी हुई थी। टीम ने महज 70 उपकरणों की ही खरीद प्रक्रिया की जांच की थी। जिसमें लाखों रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला प्रकाश में आया था। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने डीएम को भेजी गई रिपोर्ट में असल घोटाले की धनराशि का पता लगाने के लिए जांच शासनस्तर की विशेष टीम से कराने की संस्तुति की थी। डीएम ने भी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर अब शासन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। सिटी मजिस्ट्रेट डा. एके सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि शासन से जांच टीम गठित होने की जानकारी उन्हें भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


770 उपकरणों की खरीद में 1.75 करोड़ का भुगतान
आईटीआई प्रशासन ने 770 उपकरणों की खरीद की थी। इसमें चार फर्मों ने टेंडर डाला था और सभी को काम भी मिला। इन फर्मों को खरीद के एवज में 1.75 करोड़ रुपये का (आयकर सहित) भुगतान किया गया। इसमें एसी, वाशिंग मशीन, योग मैट, प्लास्टिक स्टूल, इलेक्ट्रानिक प्रेस समेत अन्य उपकरण शामिल रहे। जांच टीम के सूत्रों की मानें, ओनिडा की जो वाशिंग मशीन 11000 रुपये की थी, उसका भुगतान 20000 रुपये किया गया। इसके अलावा 200 से 300 रुपये की कीमत वाला प्लास्टिक का स्टूल 800 रुपये मेें खरीदा गया। योग मैट के लिए 2400 रुपये और इलेक्ट्रानिक प्रेस के लिए 4000 रुपये का भुगतान किया गया। इसी प्रकार अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों की भी खरीद में जमकर धांधली की गई। टीम को बिल में न तो उपकरणों का निर्माण वर्ष लिखा मिला और ना ही ब्रांड का नाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed