फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The inquiry for the village reached the village, the statement of the witness's wife

सीओ ने गांव पहुंच कर की जांच, गवाह की पत्नी के लिए बयान

Sat, 25 Aug 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 25 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
The inquiry for the village reached the village, the statement of the witness's wife
कुलदीप सिंह सेंगर
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में किशोरी के चाचा की ओर से जाहिर की गई एक गवाह की हत्या की आशंका पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट ने हलचल मचा दी। शुक्रवार देर शाम को जांच अधिकारी नियुक्त किए गए सफीपुर सीओ ने मृतक की पत्नी व आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। सीओ ने किशोरी के चाचा से फोन पर बात कर दिल्ली से लौटते ही बयान दर्ज कराने को कहा है। सीओ ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी है। इसमें उन्होंने यूनुस की बीमारी को ही मौत का कारण बताया है।
विज्ञापन


मंगलवार को किशोरी के चाचा ने किशोरी के पिता के साथ 3 अप्रैल 2018 को हुई मारपीट की घटना के गवाह यूनुस की मौत होने और इसके पीछे विधायक पक्ष की साजिश होने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। डीएम और एसपी को प्रार्थनापत्र देकर जांच व पोस्टमार्टम कराने की मांग भी की थी। गुरुवार को मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर शव का पोस्टमार्टम कराए बिना दफन किए जाने पर सवाल उठाए थे। इसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया। वहीं यूनुस की पत्नी शबीना खातून ने एसपी हरीश कुमार को प्रार्थना पत्र देकर पति का लीवर खराब होने और 2013 से इलाज के बाद डाक्टरों की ओर से जवाब दे दिए जाने की बात कहते हुए बीमारी से मौत होने की बात कही थी। उसने किशोरी के चाचा पर मौत पर संदेह जताने के लिए प्रलोभन भी दिए जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम करीब 5:30 बजे सीओ सफीपुर विवेक रंजन राय माखी थाने पहुंचे इसके बाद गांव में मृतक की पत्नी व अन्य परिजनों के बयान लिए। उन्होंने मोहल्ले के लोगों के भी बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि अभी तक की जांच और यूनुस के इलाज के पर्चे व जांच रिपोर्ट से बीमारी से मौत होने की पुष्टि हो रही है। गहनता से जांच की जा रही है। अगर कुछ भी संदेहजनक बात सामने आती है तो उसकी रिपोर्ट एसपी को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी हरीश कुमार ने बताया कि जांच अधिकारी सीओ सफीपुर विवेक रंजन राय को बनाया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में यूनुस की मौत पर आशंका निराधार है। विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वह कुछ और बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed