{"_id":"22246a6a56d661ab92b3878cc2709ff8","slug":"the-increased-difficulty-of-the-service-lane-overbridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी क्रासिंग पर बन रहे ओवर ब्रिज की सर्विस लेन ने बढ़ाई दिक्कत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी क्रासिंग पर बन रहे ओवर ब्रिज की सर्विस लेन ने बढ़ाई दिक्कत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कचहरी क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की सर्विस लेन से तीन सौ परिवारों की रोजीरोटी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सर्विस लेन में बाधा बन रहीं इन दुकानों को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने नोटिस भी जारी कर दिया है। दुकानदारों ने दुकानें गिराए जाने की स्थिति में आरपार की लड़ाई की चेतावनी भी दी है। इस बाबत दुकानदारों ने मंगलवार को डीएम सौम्या अग्रवाल से भी मुलाकात दुकानें बचाने की गुहार लगाई, साथ ही सीएम को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया है।
विज्ञापन
कचहरी क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस लेन बनाने के लिए पुल के बीच से दोनों ओर 8.5-8.5 मीटर जगह अधिगृहीत की जानी है। रोड के दोनों ओर के दुकानदारों की रोजी-रोटी छिनने की नौबत आ गई है। करीब 80 दुकानों को हटाने की तैयारी है। इन दुकानदारों व इनके कर्मचारियों के कुल 300 परिवारों की रोजी रोटी संकट में आ गई है। दुकानदारों का तर्क है कि क्रासिंग बंद होने पर यहां वाहनों का आवागमन लगभग बंद हो जाएगा। लोग यहां से पैदल ही गुजरेंगे। ऐसे में सर्विस लेन को 8.5 मीटर चौड़ा करने का कोई औचित्य नहीं है। इसकी चौड़ाई यदि कुछ कम कर दी जाए तो उनकी दुकानें बच सकती हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को व्यापारियों ने जिलाधिकारी से दुकानें बचाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि इससे परिवार पालना मुश्किल हो जाएगा। उधर, जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। कहा िक सर्विस लेन के लिए 18-19 मीटर चौड़ाई चाहिए। इस दायरे में जो भी दुकान आएगी वह तोड़ दी जाएगी। इसके लिए बुधवार को नोटिस चस्पा कर दी जाएगी। जो भी सर्विसलेन बनाने का विरोध करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन