फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The hotel was open seal , four arrested

सील होटल खुला मिला, चार गिरफ्तार

Wed, 02 Mar 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 02 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
The hotel was open seal , four arrested
गैंगरेप के मामले में तीन दिन पहले पीडी नगर में सील किया गया एक होटल डीएम की जांच टीम को खुला मिला। टीम ने होटल से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक होटल में युवक शक्तिवर्धक दवाएं बेचते मिला। टीम को शहर के किसी भी होटल में मानक पूरे नहीं मिले हैं। डीएम जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शहर व आसपास के होटलों में छापेमारी की। चार दिन पहले गैंगरेप के एक मामले में बंद कराए गया पीडी नगर का विशाल होटल खुला मिला। पुलिस ने होटल के चार कर्मचारी विनोद, नसीम, सुनील और अजय को गिरफ्तार कर दोबारा तालाबंदी करा दी।
विज्ञापन


पुलिस ने चारों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। इसके बाद सीओ वैभव पांडेय, सीओ सिटी आरके सिंह, सीओ फायर सुरेंद्र सिंह, एफएसओ जेपी सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट शंकर मुखर्जी की अगुवाई में शहर के होटल ग्रीन पैलेस में छापा मारा। यहां कर्मचारियों का रिकार्ड मेनटेन नहीं मिला। हैरानी की बात यह है कि इस होटल में खुद को वैद्य बताने वाला एक युवक शक्ति वर्धक दवाओं के साथ ही तमाम रोगों को ठीक करने की दावा बेचते मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने खुद को कुरुक्षेत्र हरियाणा का रहने वाला बताया। पुलिस उसे पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर गई है। इसके बाद गदनखेड़ा बाईपास चौराहा स्थित होटल मॉस्कोटिन पहुंची टीम ने यहां घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग होते पाया। टीम ने तीन सिलेंडर जब्त किए हैं। जांच करने वाले अधिकारियों ने बताया कि किसी भी होटल में आग बुझाने के उपकरण ठीक नहीं मिले। सीसी टीवी कैमरे नहीं मिले हैं। यही नहीं होटलों में ठहरने वालों का कोई लेखाजोखा नहीं मिला। सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि वह अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed