{"_id":"6685c2d550ab39a938028d56","slug":"the-head-was-abused-his-brother-in-law-and-his-maternal-uncle-were-beaten-up-unnao-news-c-221-1-uno1001-116540-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्रधान से गालीगलौज, देवर व चचिया ससुर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्रधान से गालीगलौज, देवर व चचिया ससुर को पीटा
Thu, 04 Jul 2024 02:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
सफीपुर। मुरादपुर ग्राम पंचायत की महिला ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट में घायल प्रधान के देवर और चचिया ससुर को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
सफीपुर कोतवाली के मुरादपुर ग्राम पंचायत की प्रधान कंचन देवी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में ही परियर मार्ग किनारे वह घर के बाहर बैठी थीं। तभी गांव का एक युवक अपने चार साथियों के साथ आकर गालीगलौज करने लगा। विवाद टालने की मंशा से वह घर के अंदर चली गईं, तब भी आरोपी गालीगलौज करते रहे।
आरोप लगाया कि आवाज सुनकर आए देवर प्रदीप कुमार ने विरोध किया तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। चचिया ससुर कमलेश कुमार देवर को बचाने पहुंचे तो उन्हें भी पीटा। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल श्यामनारायण सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने मारपीट का आरोप लगाया है, जांच की जा रही है।