फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The groom suffered an epileptic attack, the wedding procession returned without the bride.

Unnao News: दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा, बिना दुल्हन के लौटी बराती (हरदोई)

Tue, 05 Dec 2023 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The groom suffered an epileptic attack, the wedding procession returned without the bride.
सभी रस्में पूरी होने के बाद सोमवार सुबह नहाने के दौरान पड़ा दौरा
विज्ञापन

पुलिस तक पहुंचा मामला, दुल्हन के इन्कार करने पर लौट गया दूल्हा-बराती
संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। दुल्हन ने शादी को मानने और ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्षों में आपस में समझौता कर दिया।
थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार को हरदोई जिले के थाना माधौगंज के गांव से बरात आई थी। रात में विवाह की सभी रस्में, फेरे हो गए। कलेवा से पहले नहाने के दौरान दूल्हे को अचानक चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर गया। लड़की वालों को दूल्हे को मिर्गी का दौरा आने की जानकारी हुई तो दुल्हन ने सच्चाई छिपाने के कारण शादी को मानने से ही इन्कार करते हुए ससुराल जाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने लड़की को समझाने की कोशिश की लेकिन, वह नहीं मानी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्षों ने खर्च और सामान का आदान-प्रदान कर आपस में समझौता कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। अपराध निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई। बारात सोमवार को बिना दुल्हन के वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed