फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The funeral pyres of father and son woke up together, the family was in trouble.

Unnao News: एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थियां, परिवार हुआ बेहाल

Thu, 07 Aug 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 07 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The funeral pyres of father and son woke up together, the family was in trouble.
पिता-पुत्र का शव देख बेहाल परिजन, रिश्तेदार व ग्रामीण परिजन।  - फोटो : पिता-पुत्र का शव देख बेहाल परिजन, रिश्तेदार व ग्रामीण परिजन।
चकलवंशी (उन्नाव)। सड़क हादसे का शिकार हुए पिता-पुत्र के शव लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर रात घर पहुंचे तो परिजन और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर अस्पताल में भर्ती सियादुलारी को पति और बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी गई। घर में मौजूद मनीषा पति और ससुर की मौत से सुधबुध खो बैठी। बुधवार सुबह एक साथ दोनों शवों का परियर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती माखी थानाक्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी सियादुलारी को चार अगस्त को उनके पति धर्मपाल और बेटा गोविंद बाइक से देखने गए थे। रात में बाइक से लौटते समय लखनऊ के काकोरी थानाक्षेत्र के दौलीखेडा गांव के पास डंपर की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। एक साथ दो मौतों से परिवार के लोग बेहाल हैं। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम दोनों शव घर पहुंचते ही परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन

उधर लखनऊ ट्रामासेंटर में भर्ती सियादुलारी पति और बेटे की मौत से अभी अनजान हैं। उन्हें घटना का अभी पता न चल सके इसलिए दो बेटे सुबह ही मां के पास अस्पताल पहुंच गए। पति गोविंद और ससुर का शव देख मनीषा बार-बार बेहोश होती रही। दो साल की बेटी राधिका को गोद में लिए बैठी रही। पिता-पुत्र की कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था। दोनों की मौत से परिवार का सहारा छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed