{"_id":"573623e14f1c1b6d0c9198e9","slug":"the-first-year-physics-exam-paper-leak-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक होने से फिजिक्स प्रथम वर्ष की परीक्षा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक होने से फिजिक्स प्रथम वर्ष की परीक्षा निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sat, 14 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बंडल बांधते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष में फिजिक्स का पेपर लीक होने से परीक्षा निरस्त कर दी गई। इससे परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा देने आए छात्र-छात्राआें के बवाल की आशंका पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से दोनों परीक्षा केंद्रों पर फोर्स भिजवाई।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं पॉलिटेकभनीक इंजीनियरिंग कॉलेज व वीरेंद्र स्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज में 16 अप्रैल से चल रही हैं। शुक्रवार को फिजिक्स का पेपर था। पेपर दोपहर 2 बजे से शुरू होना था । इससे छात्र-छात्राएं दोपहर एक बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे।
छात्रों के परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद सचिव प्राविधिक शिक्षा परिषद से परीक्षा केंद्रों पर मेल भेजी गई कि फिजिक्स का पेपर किसी जिले में लीक हो गया है। इससे परीक्षा निरस्त की जाती है। मेल आने के बाद परीक्षा केंद्रों पर चल रहीं तैयारियां ठप हो गईं। छात्र-छात्राएं आक्रोशित न हों इसके लिए परीक्षा निरस्त की सूचना पहले उन्हें न देकर दही चौकी स्थित पॉलिटेकभनीक के प्रधानाचार्य एलएस यादव ने एसपी नेहा पांडेय को दी।
विज्ञापन
एसपी ने सीओ सिटी रामअरज सिंह को पॉलिटेकभनीक भेजा । वहीं अचलगंज एसओ को वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था देखने के निर्देश दिए गए। एलएस यादव ने बताया कि पॉलिटेकभनीक, वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज, आईपीएसआर सोहरामऊ के 363 परीक्षार्थियों का पेपर था। वहीं वीरेंद्र स्वरूप इंजनियरिंग कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सनराइज इंजीनियरिंग कॉलेज व कानपुर के एक कॉलेज के बच्चों की परीक्षा थी।