फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The fight took place in front of the investigating officers

जांच अधिकारियों के सामने हुई मारपीट

Thu, 30 Jun 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The fight took place in front of the investigating officers
पाटन। कोटेदार के खिलाफ की गईं शिकायतों की जांच करने गई अफसरों की टीम के सामने ही मारपीट हो गई। सुरक्षा के लिए गई पुलिस टीम के एक दारोगा वहां से निकल लिए, जबकि भगवंतनगर चौकी प्रभारी ने खतरा बताकर किनारा कर लिया। ऐसे में जांच करने गए नायब तहसीलदार और पूर्ति विभाग के अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मामला बीघापुर तहसील के ग्राम जप्सरा का है। कोटेदार लालता प्रसाद यादव के खिलाफ प्रधान मायाराम, शिवकुमारी, शंकर, प्रकाश सिंह, सुधीर कुमार और नंद प्रकाश आदि ने घटतौली, राशन न देने और उपभोक्ताओं से अभद्रता की शिकायत एसडीएम से की थी। बुधवार को नायब तहसीलदार राकेश कुमार और पूर्ति निरीक्षक अमित यादव पुलिस टीम के साथ जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

कुछ ग्रामीणों ने एकपक्षीय बयान लेने की बात कहते हुए विरोध किया। इसको लेकर प्रधान और कोटेदार पक्ष के बीच पुलिस बल के सामने विवाद के साथ मारपीट हो गई। विवाद रोकने की बजाय पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि बिहार थाने के दरोगा जयनारायण मिश्रा बिना बताए भाग खड़े हुए, जबकि चौकी प्रभारी द्रगपाल सिंह ने विवाद बढ़ने की आशंका बताते हुए जांच में सहयोग से मना कर दिया। ऐसे में मात्र जप्सरा के ही कार्डधारकों के बयान हो सके। अधिकारियों ने एसडीएम दयाशंकर पाठक को घटनाक्रम की जानकारी दी। एसडीएम ने बताया कि शेष कार्डधारकों के बयान शुक्रवार को होंगे।

जांच के दौरान कोटेदार के पक्ष में कई थानों में वांछित चल रहे अभियुक्त के पहुंचने से मामला गरमा गया। जांच के दौरान बहादुर उर्फ पहाड़ी निवासी सीपतपुर पहुंचा और कोटेदार के पक्ष में बयान देने का ग्रामीणों पर दबाव बनाने लगा। इससे पुलिस के सामने मारपीट होने लगी। पुलिस मूकदर्शक बनी रही और वांछित अभियुक्त मारपीट करके भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed