फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The fear due to which I had left the village has come to the fore.

Unnao News: जिस डर से छोड़ा था गांव, वही सामने आ गया

Thu, 04 Jan 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
The fear due to which I had left the village has come to the fore.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बांगरमऊ (उन्नाव)। गाजियाबाद के खोड़ा थानाक्षेत्र के नेहरू गार्डन में जिस प्रॉपर्टी डीलर की बुधवार को हत्या हुई थी उसने 20 साल पहले, अपनी हत्या के डर से ही गांव छोड़ा था। 20 साल पहले उसके चाचा की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद परिवार के लोग गांव छोड़कर दूसरे जिलों में रहने लगे थे।

बांगरमऊ कोतवाली के गांव जसरापुर निवासी दिनेश मिश्र (55) मौजूदा समय में गाजियाबाद के थाना खोड़ा के नेहरू गार्डन में किराये पर रहता था। बुधवार शाम दिनेश की पीठ में चाकू घोपकर हत्या कर दी गई थी। पास में ही रहने वाली बहन मधू जब उसके घर पहुंची तब घटना की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन

मधू ने फोन पर बताया कि 20 साल पहले जसरापुर गांव में एक परिवार से दुश्मनी चलती थी। बीस साल पहले चाचा सुरपति की इसके बाद चाचा के पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष (विपक्षी) के युवक की हत्या कर दी थी। घटना में दोनों तरफ से लोग जेल गए थे। इसके बाद परिवार करीब 25-26 सदस्यों ने धीरे-धीरे गांव छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के कुछ सदस्य दिल्ली, लखनऊ और बिल्हौर में रहने, जबकि भाई दिनेश व कुछ अन्य लोग गाजियाबाद में रहने लगे। मधू ने बताया कि परिवार का कोई भी सदस्य दोबारा गांव नहीं गया। मकान और जमीन भी बिक गई। जमीन का बैनामा कराने के लिए परिवार के लोग तहसील आते भी थे तो वहीं से लौट जाते थे। उसने बताया कि भाई की हत्या किसने और क्यों की इसका अभी पता नहीं चल सका है।

मृतक का बेटा द्वारिका प्रसाद दिल्ली में और भाई खोड़ा के प्रगति विहार में रहते हैं। बांगरमऊ कोतावली प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव में जानकारी की गई थी, यहां उसके परिवार का कोई भी सदस्य नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed