फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The factory management ignored the notice

फैक्टरी प्रबंधन ने नोटिस को किया था नजरअंदाज

Sat, 21 Mar 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
The factory management ignored the notice
उन्नाव। अकरमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक फैक्टरी में आग की घटना से पहले अग्निशमन के अधिकारियों द्वारा नोटिस देकर फैक्टरी प्रबंधन को चेतावनी देकर अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कार्रवाई से बचने के लिए फैक्टरी की ओर से उपकरण खरीदे तो गए पर उन्हें संचालित नहीं किया गया। गुरुवार को आग लगने के बाद अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त न होने से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में तीन घंटे जद्दोजहद करनी पड़ी। एफएसओ ने बताया कि डेढ़ माह पहले फैक्टरी को नोटिस दिया गया था। अब घटना के बाद दोबारा नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सही जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के अकरमपुर में खन्ना पॉलीरिब प्राइवेट लिमिटेड (प्लास्टिक फैक्टरी) ग्रांइडर मशीन से निकली चिंगारी से गोदाम में आग लग गई थी। दमकल के 70 कर्मियों ने 10 वाहनों की मदद से लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। आग की ऊंची लपटें देख आसपास फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों में भी दहशत फैल गई थी। एफएसओ शिवदरश प्रसाद ने बताया कि फैक्टरी में आग बुझाने के संसाधन मानक के अनुरूप नहीं थे। लगभग डेढ़ माह पहले फैक्टरी प्रबंधन को मानक पूरे करने के लिए नोटिस दी गई थी। प्रबंधन की ओर से फायर उपकरण खरीदे तो गए पर उनका फैक्टरी में संचालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार फैक्टरी में आग लगने के बाद अग्निशमन उपकरणों की कमी होने से आग बुझाने में जद्दोजहद करनी पड़ी। बताया कि अब दोबारा फैक्टरी प्रबंधन को नोटिस दी जा रही है। बताया कि आग से लगभग 2 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed