फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The election campaign continues, the officers did not reach the offices

चुनावी खुमारी जारी, कार्यालयों में नहीं पहुंचे अफसर

Sat, 26 Feb 2022 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
The election campaign continues, the officers did not reach the offices
उन्नाव। विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद गुरुवार का दिन आराम का रहा लेकिन शुक्रवार को भी चुनावी खुमारी नहीं उतरी। अधिकांश सरकारी कार्यालयों में अधिकारी कुर्सी पर नहीं बैठे।
विज्ञापन

तहसील और विकास भवन पहुंचे फरियादियाें को बताया गया कि साहब मीटिंग में हैं। इसके कारण लोग निराश होकर लौट गए।
तहसील में तहसीलदार अतुल कुमार को छोड़कर कोई भी अधिकारी सुबह 11:30 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचा। नायब तहसीलदार का कक्ष खाली रहा।
बताया गया कि वह बैठक में हैं। किस बैठक में हैं इसकी जानकारी कोई नहीं दे पाया। फोन पर भी उनसे संपर्क नहीं हो पाया। तहसील स्थित कर्मचारी कार्यालय कक्ष भी खाली मिला।
विज्ञापन

यहां कर्मी एक कंप्यूटर को ऑन करने के बाद दफ्तर छोड़कर चले गए। इसी तरह दोपहर 12:25 बजे विकास भवन में उपायुक्त मनरेगा, सहायक अभियंता डीआरडीए, पीडीएस, डीपीआरओ, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास एवं पुष्टाहार की कुर्सी खाली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां अधिकांश कर्मी भी नहीं पहुंचे। इसके कारण फरियादियों को लौटना पड़ा।
बोले जिम्मेदार
- एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि कुछ कर्मचारी छुट्टी पर गए हैं वहीं मतगणना की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठकें चल रही हैं। हो सकता है कुछ अधिकारी वहां गए हों।

बताया कि रोजाना सुबह उपस्थिति जांची जाएगी। जो भी बिना सूचना अनुपस्थित मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। जो अधिकारी मीटिंग में जाने की बात कह रहे हैं, उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed