फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The driver lost control due to the vehicle's light, the car overturned, the girl died

Unnao News: वाहन की लाइट से चालक ने खोया नियंत्रण, कार पलटी, बालिका की मौत

Sat, 22 Feb 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The driver lost control due to the vehicle's light, the car overturned, the girl died
पुरवा। उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर बड़े वाहन की तेज रोशनी आंख में पड़ने से कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटते हुए सरसों के खेत में चली गई। सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल बालिका ने लखनऊ ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। दंपती और दो बच्चों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव तुरकहा निवासी सचिन शुक्ला (35) पिछले 12 साल से लखनऊ के आशियाना में परिवार के साथ रहते हैं। सचिन मोहनलालगंज सीएचसी में मल्टी-पर्पज हेल्थ वर्कर (एमपीडब्ल्यू) और पत्नी नीति शुक्ला एएनएम हैं। गुरुवार रात 8:30 बजे सचिन कार से पत्नी और तीन बच्चों केशव (1), कर्निका (4) और सुहानी (12) के साथ बिहार थानाक्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी बुआ साधना के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर मिहीखेड़ा गांव के पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी सचिन की आंख में पड़ने से कार अनियंत्रित हो गई और कई बार पलटते हुए सरसों के खेत में चली गई।
विज्ञापन

राहगीरों और पंप कर्मियों ने घायलों को कार से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। सुहानी की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य लोगों को मामूली चोट होने से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। सुहानी कक्षा छह की छात्रा थी। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि लखनऊ ट्रामा सेंटर में बालिका की मौत हुई है, अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed