{"_id":"20982ffba2d8f4342a15ebfe7eafb8b1","slug":"the-disaster-came-as-poor-rains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के लिए आफत बनकर आई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के लिए आफत बनकर आई बारिश
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
बारिश के चलते ठंड का कहर काफी बढ़ गया है। शाम ढलते ही बर्फीली हवा के झोंकों ने लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा मुश्किल उन गरीबों के लिए है, जो फुटपाथ व अन्य खुले स्थान पर रहकर जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं।
मंदिरों, रेलवे स्टेशन व बस स्टॉप सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रात के समय गरीब ठंड से कंपकपाते नजर आए। साथ ही मंगलवार की बारिश गरीबों के लिए आफत बनकर गई। नगर पालिका व तहसील प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी इन गरीबों को न तो कंबल मिले और न ही ठंड से राहत को अलाव मिल सके।