फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The death of four including the couple created an uproar

दंपती सहित चार की मौत से मचा कोहराम

Tue, 12 Apr 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The death of four including the couple created an uproar
धनपता का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
बीघापुर (उन्नाव)। इटावा जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बारासगवर थानाक्षेत्र निवासी पिता-पुत्र की मौत के बाद घायल सास और दामाद ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। चार लोगों की मौत से दो परिवारों में मातम छा गया है।
विज्ञापन

दिल्ली के आजादपुरी में परिवार सहित रहने वाले जयकुमार रावत आठ माह के बेटे आदर्श का मुंडन कराने के लिए पैतृक गांव बारासगवर थानाक्षेत्र के मलुहाखेड़ा आ रहे थे। मुंडन 16 अप्रैल को था। उनके साथ बदियाखेड़ा के मजरा पुरौना निवासी ससुर रामसजीवन (58), सास धनपता (55) व साले सोनू (27), जयकुमार की पत्नी तारा, बेटी निधि व अन्य लोग थे। पिकअप सोनू चला रहा था। रविवार रात कानपुर-आगरा मार्ग पर इटावा के निकट डंपर ने पिकअप में टक्कर मार दी थी। उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। रामसजीवन और सोनू की मौत हो गई थी। इलाज के दौरान रामसजीवन की पत्नी धनपता और दामाद जयकुमार की भी मौत हो गई। निधि (14) गंभीर रूप से घायल हैं। तारा और आदर्श का इलाज चल रहा है। जयकुमार के चाचा गंगाराम ने बताया कि मुंडन की तैयारियां चल रहीं थी। हादसे से मातम छा गया।

राम सजीवन का फाइल फोटो। संवाद

राम सजीवन का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO

सोनू का फाइल फोटो। संवाद

सोनू का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO

जय कुमार की मौत पर गमगीन बैठे परिजन। संवाद

जय कुमार की मौत पर गमगीन बैठे परिजन। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed