फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   dead body of young man was found hanging from the noose

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 10 Dec 2022 06:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
dead body of young man was found hanging from the noose
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

उन्नाव जिले में अकवाबाद गांव में युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर दरवाजा खोला तो शव लटका मिला। अकवाबाद गांव निवासी शमशेर सिंह (48) अविवाहित थे। वह डेढ़ बीघा खेती कर अपना काम चलाते थे।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम उसकी साइकिल घर के बाहर खड़ी थी। दरवाजा बंद था। रोजाना की तरह वह पड़ोस में जलने वाले अलाव को तापने नहीं आए तो पड़ोसियों ने आवाज लगाई। लेकिन जब कोई नहीं बोला तो दरवाजा खोलकर अंदर बुलाने पहुंच गए। रस्सी से फंदे पर शव लटका देख कुछ दूरी पर रहने वाले मृतक के भाईयों को सूचना दी।
विज्ञापन


इंदेमऊ चौकी इंचार्ज भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। मृतक के बड़े भाई हनुमान सिंह ने बताया कि शमशेर ने विवाह नहीं किया था। वह अलग रहता था। तीन भाईयों में सबसे छोटा था। कोई आरोप न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी इंचार्ज अबू मो. कासिम ने बताया कि कोई आरोप नहीं है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed