फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The dead bodies of three including the farmer were found hanging

Unnao News: किसान सहित तीन के शव फंदे से लटके मिले

Fri, 14 Apr 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 14 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
The dead bodies of three including the farmer were found hanging
उन्नाव। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किसान सहित तीन के शव फंदे से लटके मिले। परिजनों ने बीमारी और घरेलू कलह से आत्महत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों का पोस्टमार्टम कराया। सभी की रिपोर्ट में फांसी (हैंगिंग) की पुष्टि हुई है। तफ्तीश कर रही पुलिस घटना की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

घटना-एक
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नौबतपुर निवासी अजय कुमार (30) ने गांव के बाहर पशुओं के बाड़े में दीवार में लगे छल्ले में रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक घटना के दो कारण हो सकते हैं। पहला पत्नी नीलू पांच साल की बच्ची आंचल के साथ देवारा स्थित मायके चली गई थी। दूसरा वह पेट की बीमारी से परेशान रहता था। इससे भी आत्महत्या कर सकता है। मृतक पांच भाईयों में तीसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां उर्मिला बेहाल है। युवक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। कोतवाल पवन कुमार सोनकर ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन

घटना-दो
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के मौला बांकीपुर निवासी राजकुमार मौर्य (24) ट्रैक्टर चालक था। बुधवार शाम पत्नी प्राची को ससुराल भरहा छोडऩे गया था। देर रात वहीं से घर लौटा था। घर आने के बाद उसने खाना खाया और कमरे में सोने चला गया। गुरुवार सुबह आठ बजे तक कमरे का दरवाजा खुला न होने पर मां राजवती ने कमरे में जाकर देखा तो छत में पड़े छल्ले से साड़ी के फंदे से शव लटक रहा था। बेटे का शव देख वह बेहोश हो गई। युवकी मौत से कोहराम मच गया। युवक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। तीन महीने पहले ही उसका विवाह हुआ था। मां के मुताबिक पत्नी से उसका विवाद हुआ था। इसी के चलते वह उसे मायके छोडऩे गया था। कोतवाल प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना-तीन
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र में नगर के मोहल्ला पश्चिमटोला निवासी श्रीचंद्र (45) खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। खेत में खड़ी फसल को लेकर भाईयों से परिवार में कहा सुनी हुई। उसके बाद वह खेतों की ओर चला गया। फिर घर नहीं लौटा। काफी देर तक न लौटने पर परिजन देखने गए तो घर से करीब 300 मीटर दूर आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से शव लटका मिला। परिजनों की सूचना पर उपनिरीक्षक जितेंद्र पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। परिजनों का कोई आरोप न होने से शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था। उसका विवाह नहीं हुआ था। श्रीचंद्र की मौत पर मां रामप्यारी और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed