फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The crop got damaged due to hailstorm... Now wages are compulsion

Unnao News: ओलावृष्टि की भेंट चढ़ी फसल...अब मजदूरी ही मजबूरी

Sun, 02 Apr 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 02 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
The crop got damaged due to hailstorm... Now wages are compulsion
उन्नाव। ओलावृष्टि और बारिश से बर्बाद हो चुकी फसलें देखकर किसानों की सांसें अटकी हुई हैं। उनकी पीड़ा का कोई अंत नहीं है। जिस फसल को घर ले जाने की तैयारी किसान कर रहे थे, उस पर मौसम की ऐसी मार पड़ी कि सबकुछ तबाह हो गया। आम के बागवानों को भी काफी नुकसान पहुंचा। अब प्रभावित किसानों के सामने मजदूरी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन

मौरावां की ग्राम पंचायत हिलौली के मजरे रावतखेड़ा की आबादी करीब 200 है। यहां 140 हेक्टेयर में गेंहू और 15 हेक्टेयर में सरसों बाेई गई थी। ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों में भारी तबाही हुई। किसानों की साल भर की उम्मीदें धराशायी हो गईं। किसी ने बैंक से ऋण लेकर फसल बोई थी तो किसी ने परिचितों से पैसा लिया था। फसल नष्ट होने के बाद किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती परिवार का भरणपोषण और उधार व लिए गए ऋण को वापस करना है। यहां से फसल बीमा के लिए महज 10 किसानों ने दावा पेश किया है।
विज्ञापन

रावतखेड़ा के किसान हरीशंकर ने बताया कि पांच बीघा गेहूं की फसल ओलावृष्टि में नष्ट हो गई है। 12 लोगों के परिवार के सामने खाद्यान्न का संकट खड़ा हो गया है। 25 हजार रुपये की लागत लगा चुका हूं। खाद बीज के रुपये दुकानदार से उधार लिए थे। आर्यावर्त बैंक से लिया गया कर्ज भी चुकाना था। सोचा था कि उपज की बिक्री करके सब चुकता कर देंगे, लेकिन स्थितियां ज्यादा खराब हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान पुत्तीलाल ने बताया कि तीन बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई। पांच बीघे जमीन ठेके पर ले रखी थी, उसमें 20 क्विंटल गेहूं खेत मालिक को देना होगा। अब देखो कैसे नैया पार लगती है। कुल आठ बीघे जमीन में 40 हजार रुपये की लागत आई थी। अब तो दोहरे कर्ज का दंश झेलने की मुसीबत बन चुकी है।
किसान राजू ने बताया कि ओलावृष्टि से कुल छह बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई है। कुल 30 हजार रुपये की लागत लगी थी। घर में छोटे बड़े 16 लोग परिवार में हैं। परिवार के लिए राशन बाजार से खरीदना महंगा पड़ेगा। ऐसे में शहर जाकर मजदूरी करके परिवार को पालना पड़ेगा।
हसनगंज में ओलावृष्टि से प्रभावित गांव शाहपुर तोंदा के किसान भी परेशान हैं। 400 आबादी वाले इस गांव में 152 हेक्टेयर में गेहूं, 8 हेक्टेयर में सरसों बोई थी। जबकि 15 हेक्टेयर में आम के बाग थे। ओले गिरने से गेहूं-सरसों को तो नुकसान पहुंचा ही है। आम के पेड़ों में लगा बौर भी गिर गया है। ऐसे में बागवान भी परेशान हैं। अब बागवानों के सामने परिवार का भरणपोषण करने का संकट खड़ा हो गया है। अधिकांश लोग आम के सहारे ही साल भर का खर्चा निकालते हैं। बागवानों का कहना है कि 35 फीसदी बौर गिर गया है। वहीं किसानों का कहना है कि गेहूं से ही साल भर का खर्चा चलता है। फसल नष्ट हो गई है।
शाहपुर तोंदा निवासी किसान गुरचरण सिंह ने बताया कि दस बीघा में आम के बाग हैं। मार्च माह के पहले सप्ताह तक 99 हजार रुपये पेड़ की धुलाई, गुड़ाई व दवाई में खर्च हो चुके थे। ओलावृष्टि से बौर झड़ गया है, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार चलाने का एकमात्र बागवानी ही सहारा था।
गांव के विनीत ने बताया कि चार बीघा बागवानी है। इस बार हर पेड़ बौर से लदा हुआ था। अच्छे उत्पादन की उम्मीद थी,लेकिन ओलावृष्टि से 50 फीसदी ही पौधों पर बौर बचा है। शेष जमीन पर गिर गया है। इसकी भरपाई होना संभव नहीं है।

गांव के राहुल यादव ने बताया कि गेहूं की एक बीघा फसल बोई थी। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल खेत में ही गिर गई। इससे तगड़ा नुकसान हुआ है। अब भरपाई कहां से करें, यह समझ में नहीं आ रहा है। परिवार के गुजारे का संकट चुनौती बनकर सामने है। बच्चों की जरूरतें कैसे पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed