{"_id":"57571d044f1c1b1b759c565d","slug":"the-congressman-display-problems-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला,उन्नाव
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश अध्यक्ष अंकित परिहार ने कहा कि क्षेत्र में किसानों की ज्वलन समस्या नहरों में पानी का न होना है। सूखा राहत के नाम पर किसानों को भ्रष्टाचार के चलते कोई लाभ नहीं मिल रहा है। राशन वितरण प्रणाली में बिचौलियों का बोलबाला है। क्षेत्र के आवागमन का प्रमुख मार्ग उन्नाव-रायबरेली मार्ग अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। अग्निकांड पीड़ित परिवार आवास पाने को दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं।
बेशकीमती सरकारी जमीनों पर सुनियोजित ढंग से कब्जेदारी हो रही है। भीषण गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और विद्युत व्यवस्था का कोई पुरसाहाल नहीं है। इसके बावजूद शासन सत्ता के जिम्मदारों एवं सत्तादलीय जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रशासन ने इन समस्याओं के निस्तारण के लिए कोई कदम नहीं उठाया तो कांग्रेसी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से शिवकुमार शुक्ला, मनबीर सिंह, महेश तिवारी, बासुदेव सिंह, नागेंद्र सिंह, इंद्रेश पटेल, अरुणेंद्र यादव आदि लोग शामिल रहे।
उधर, जिला मुख्यालय में कांग्रेस सेवादल की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए मुख्य संगठक विश्वास निगम ने कहा कि केंद्र सरकार ने सत्ता पाने के लिए जो वादे जनता से किए थे उसे पूरा करने में असफल रही है। दूसरी ओर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। बताया गया कि अगली बैठक 12 जून को होगी। जिसमें पूर्व सांसद अन्नू टंडन व प्रदेश मुख्य संगठक प्रमोद पांडेय मौजूद रहेंगे। बैठक में सरफराज गांधी, सुनील गुप्ता, रामकिशन, राकेश लोधी, राकेश द्विवेदी समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।