{"_id":"64160a8b08b68ec33b020817","slug":"the-condition-of-the-teenager-found-hanging-at-the-teenagers-house-is-critical-unnao-news-c-12-1-130588-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किशोरी के घर फंदे पर लटके मिले किशोर की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किशोरी के घर फंदे पर लटके मिले किशोर की हालत गंभीर
Sun, 19 Mar 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
अजगैन। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से विवाद के बाद उसी के घर में फंदे पर लटकने वाले किशोर की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है। पिता ने बेटे की हालत में सुधार होने के बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर देने की बात कही है।
अजगैन कोतवाली के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर गुरुवार दोपहर पड़ोस में रहने वाली किशोरी के घर गया था। वहां विवाद के बाद उससे मारपीट की थी। बाद में उसी के दुपट्टे से कमरे में फंदे से लटक गया था। किशोरी ने परिवार के लोगों की मदद से से दुपट्टा काटकर उतारा था। पिता ने उसको कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार शाम तक उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है। किशोर के पिता ने बताया कि बेटे की हालत में सुधार होने के बाद वह कोतवाली में तहरीर देगा। कोतवाल वीके मिश्र ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।