फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The body of the confectioner was found hanging from the house

घर में फंदे से लटका मिला हलवाई का शव

Sat, 08 Aug 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
The body of the confectioner was found hanging from the house
मृतक हलवाई रिंकू का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। पत्नी व बच्चों की गैरमौजूदगी में हलवाई का काम करने वाले युवक ने घर के कमरे में फ ंदे से लटककर जान दे दी। पत्नी के मुताबिक, लॉकडाउन के बाद से कामकाज ठप होने से वह परेशान रहते थे। एक सप्ताह से वह बुखार से भी पीड़ित थे। बीमारी और कामकाज ठप होने के तनाव में पत्नी ने आत्महत्या करने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मूलत: माखी थानाक्षेत्र के रुपऊ गांव निवासी रिंकू अवस्थी (40) पुत्र शिवसेवक मांगलिक कार्यक्रमों में खाना बनाने का काम करता था। पिछले कई साल से शहर के मोहल्ला कल्याणी देवी में निजी मकान बनाकर पत्नी ममता व दो बच्चों विष्णु (15) व आकांक्षा (12) के साथ रह रहा था। शुक्रवार दोपहर रिंकू का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से साड़ी से लटका मिला। पत्नी ममता ने बताया कि पति रिंकू को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। मेडिकल स्टोर से दवा ले रहे थे। बुखार में आराम न मिलने पर वह गुुरुवार को बच्चों के साथ गांव रुपऊ गई थी। शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे घर लौटने पर पति का शव फं दे से लटका देखा। उसने बताया कि पति हलवाई का काम करते थे। लॉकडाउन के बाद से सहालग न होने से पति को काम नहीं मिला। परिवार का गुजारा ठीक से न चलने पर वह परेशान रहने लगे। एक सप्ताह से उन्हें बुखार भी आ रहा था। ममता ने इन्हीं कारणों से पति द्वारा आत्महत्या की बात कही है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सिविल लाइन चौकी प्रभारी सुबोध यादव ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति की मौत से ममता व बच्चों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed