फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The body of a woman missing from her home was found lying in the field

Unnao News: खेत में पड़ा मिला घर से लापता महिला का शव

Mon, 05 May 2025 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 05 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman missing from her home was found lying in the field
रोते-बिलखते परिजन । - फोटो : संवाद
डेरापुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा निवासी शनिवार रात घर से लापता महिला का शव रविवार सुबह गांव के बाहर स्थित खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक व थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

फरीदपुर निटर्रा निवासी ममता देवी (45) पत्नी दशरथ शनिवार देर रात घर से लापता हो गई थीं। अगले दिन सुबह उनका शव घर से लगभग 300 मीटर दूर गांव के बाहर स्थित रामकुमार निषाद के खेत में नीम के पेड़ के पास पड़ा मिला। सुबह पांच बजे ग्रामीण टहलने निकले तो खेत में शव पड़ा देख परिजन को जानकारी दी। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

पति दशरथ ने बताया कि पत्नी ममता ने रात में खाना खाने के बाद रात 12 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद सुबह खेत में शव मिलने की जानकारी हुई। वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अनहोनी से पति, बेटे सर्वेश, गुलशन, बेटी प्रेमलता, लक्ष्मी, आकांक्षा व दीक्षा रो-रोकर बेहाल हैं। वहीं ग्रामीणों में चर्चा रही कि शव से कुछ ही मीटर की दूरी पर तंबाकू की चिनौती पड़ी थी। ममता तंबाकू खाती थी, उक्त चिनौती उसी की होने की आशंका जताई है। डेरापुर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है, फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
शादी वाले घर में छाया मातम
दशरथ ने बताया कि 18 मई को बेटे सर्वेश की शादी है। जिसको लेकर घर में खुशियों भरा माहौल था। शादी के कार्ड बंटने के साथ ही रिश्तेदारों का आना-जाना शुरु हो गया था। मौत से शादी वाले घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed