फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The body of a woman living in her maternal home was found hanging from a noose

Unnao News: मायके में रह रही महिला का फंदे से लटका मिला शव

Thu, 08 May 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 08 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman living in her maternal home was found hanging from a noose
मौरावां। मायके में रह रही महिला का गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर चुनरी के फंदे से शव लटका मिला। शव देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने जांच की, परिजन कोई कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन

मौरावां के गांव लच्छीखेड़ा गांव निवासी पन्नालाल ने बेटी सविता (27) की शादी रायबरेली के थाना सरेनी के गांव हरिकेशनखेड़ा निवासी सूर्यपाल के बेटे इंद्रपाल से की थी। ससुराल और मायके पक्ष में आपसी विवाद होने से सविता करीब एक साल से मायके में रही थी। छह मई की शाम गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर महिला का शव फंदे से लटका मिला। मां रामदेवी ने देवरिया जिले के एक भठ्ठे में मजदूरी करने वाले पति को बताया। राजस्थान में काम करने वाले बेटे अंकित और अजय कुमार को भी घटना की जानकारी दी। मृतक चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तक घटना की वजह पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed