फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The bodies of three people were found hanging from the noose

तीन लोगों के शव फंदे से लटके मिले

Fri, 26 Mar 2021 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
The bodies of three people were found hanging from the noose
सफीपुर/पुरवा। तीन लोगों के शव फंदे से लटके मिले हैं। इनमें एक युवक और एक युवती मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। तीसरे युवक की शादी तय हो गई थी। परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता पाए हैं।
विज्ञापन

घटना-एक।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गहोली निवासी नेकराम यादव की बेटी शैल कुमारी (21) शुक्रवार को गांव में ही स्थित दूसरे घर में नहाने की बात कहकर वहां चली गई। करीब एक घंटे तक जब नहीं लौटी तो मां रामरती बेटी को बुलाने पहुंची। वहां फंदे से शव लटका देख मां रामरती चीखते हुए बाहर निकली। पिता ने बताया कि बेटी चार साल से मानसिक बीमार रह रही थी। कानपुर में उसका इलाज भी कराया जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन

घटना-दो।
पुरवा कोतवाली के पश्चिमटोला निवासी काली शंकर उर्फ कुक्कू (40) का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना के समय सभी काम में व्यस्त थे। उसी का मौका पाकर युवक ने यह कदम उठाया। मृतक का बड़ा भाई कमरे में सामान निकालने गया तो शव लटका देख स्तब्ध रह गया। एसआई लाखन सिंह के मुताबिक परिजनों ने युवक के मानसिक बीमार होने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना-तीन।
पुरवा कोतवाली के दुर्गापुर निवासी मुकेश कुमार (32) पुत्र शिवमंगल ओरहर मोड़ स्थित एक चाकलेट बनाने वाली कंपनी में काम करता था। वह दही चौकी स्थित गेस्ट हाउस में किराये पर रहता था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो गेस्ट हाउस में रहने वाले अन्य किरायेदाराें ने दरवाजा खटखटाया। न खुलने पर गेस्ट हाउस मालिक तुषार यादव को सूचना दी। पुलिस ने पंखे से लटका उसका शव उतरवाया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक युवक की शादी तय थी। परिजनों ने अभी कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed