फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teenager dies due to electrocution in tinshed

टिनशेड में उतरा करंट, किशोरी की मौत

Sun, 03 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to electrocution in tinshed
बिछिया। पुरवा कोतवाली के तौरा गांव में शनिवार सुबह घर में केबल कटा होने से टिनशेड में करंट आ गया। इसकी चपेट में आकर किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

तौरा गांव निवासी सानिया निशा (13) की मां मेहरून निशा शनिवार सुबह उसकी टीसी निकलवाने विद्यालय गईं थी। इसी दौरान घर में केबल कटा होने से बारिश में टिनशेड में करंट आ गया। बरामदे में मौजूद सानिया ने टिनशेड का पाइप पकड़ लिया। करंट लगने पर उसकी चीख सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे छुड़ाया। सूचना पर मां घर पहुंचीं और आननफानन सानिया को बिछिया सीएचसी ले गईं। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता मोहम्मद रसूल विदेश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed