फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teenage girl held hostage and gang-raped By Three Young man In Unnao

13 साल की लड़की से दरिंदगी: कोठरी में बनाया बंधक, तीन लड़कों ने नौ माह तक किया गैंगरेप, सिगरेट से भी जलाते थे

Mon, 23 Oct 2023 09:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Oct 2023 09:24 AM IST
सार

उन्नाव में किशोरी को बंधक बनाकर तीन युवक सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। पीड़िता ने बताया कि उसे एक घर में बंधक बनाया था। आरोपी दुष्कर्म के विरोध पर सिगरेट जलाते थे। नौ महीने बाद पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकली। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताई है।

विज्ञापन
Teenage girl held hostage and gang-raped By Three Young man In Unnao
नाबालिग की दर्दनाक कहानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव के बीघापुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक गांव निवासी 13 साल की किशोरी नौ महीने बाद दरिंदों के चंगुल से मौका पाकर भाग निकली और एक महिला की मदद से पुलिस के पास पहुंची। पीड़िता ने गांव के एक युवक और उसके दो साथियों पर फतेहपुर चौरासी के पास एक गांव में बंधक बनाकर रखने और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बारासगवर थानाक्षेत्र के एक गांव 13 साल की किशोरी 19 फरवरी 2023 को लापता हो गई थी। उसकी मां ने गांव के ही रहने वाले आनंद कुमार नाम के युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 19 अक्तूबर को किशोरी किसी तरह युवकों के चंगुल से भाग निकली।
विज्ञापन


रास्ते में मिली सफीपुर निवासी एक महिला ने उसकी मदद की और उन्नाव शहर में एसपी कार्यालय के पास में छोड़ गई। जानकारी पर बारासगवर थाना पुलिस पहुंची और किशोरी का शुक्रवार को मेडिकल कराया और शनिवार को 164 के बयान दर्ज कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव निवासी आनंद ने उसे फतेहपुर चौरासी के एक गांव के बाहर बनी कोठरी में बंधक बनाकर रखा था। तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वह गुरुवार को वहां से भागने में सफल रही और एसपी कार्यालय पहुंची। 

वहीं अपहरण में नामजद आरोपी आनंद को पुलिस अभी नहीं पकड़ पाई है। बारासगवर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार प्रजापति ने बताया किशोरी का मेडिकल और बयान कराने के बाद मां के सुपुर्द कर दिया था। जांच और नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed