फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teenage death by tanker collision

टैंकर की टक्कर से किशोर की मौत

Sun, 14 May 2017 12:09 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Sun, 14 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teenage death by tanker collision
जिला अस्पताल में रोते-बिलखते रितेश के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हरदोई मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र में दोस्तीनगर गांव के पास मिल्क टैंकर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। किशोर अपने बहनोई के छोटे भाई के साथ अलग-अलग बाइक से एआरटीओ कार्यालय आया था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अकरमपुर निवासी हरी का पुत्र रितेश (16) शुक्रवार को माखी थानाक्षेत्र के गांव बेलसी निवासी बहन रीना पत्नी सरोज के घर गया था। शनिवार रितेश माखी के सधवाखेड़ा निवासी शैलेंद्र (18) पुत्र राजेंद्र व बहन के देवर विनोद पुत्र सुरेश के साथ बाइक ट्रांसफर कराने एआरटीओ कार्यालय आया था, लेकिन एआरटीओ में छुट्टी होने से घर जा रहा था।
विज्ञापन


दोस्तीनगर के पास उन्नाव से हरदोई की ओर जा रहे दूध के टैंकर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक में बैठे शैलेंद्र को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक टैंकर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौता सहारा था रितेश
रितेश अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। पिता हरी अकरमपुर स्थित यूरो कंपनी में मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां आशा व पिता पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। बेटे की मौत से पिता व मां बेसुध हो गए।

हरी का कहना था कि दो महीने पहले उसने बेटी की शादी की थी। शादी में दहेज में बाइक दी थी। उसे ही ट्रांसफर कराने वह गया था। नहीं मालूम था बेटा हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो जाएगा।

छत से गिरकर युवक की मौत
उन्नाव। बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव बहुराजमऊ में जीने से उतरते समय युवक का पैर फिसल गया। इससे वह नीचे आ गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बहुराजमऊ गांव निवासी कृष्ण प्रकाश सिंह (45) शुक्रवार रात छत पर सो रहे थे। देर रात वह जीने से नीचे उतरने लगे, तभी पैर फिसल गया और वह छत से नीचे आ गिरे। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा राजेश सिंह ने बताया कि कृष्ण प्रकाश छत्तीसगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता था। चार दिन पहले ही घर आया था। मृतक की पत्नी सुनीता के अलावा चार बच्चों में तीन लड़की व एक लड़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed