{"_id":"6236235f4d668c6a8b2e79fe","slug":"teen-ager-and-labour-deadbody-found-hanged-unnao-news-knp6863932168","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी व मजदूर के शव लटके मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी व मजदूर के शव लटके मिले
विज्ञापन
नवाबगंज/पाटन। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला। वहीं बिहार थाना क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय परिसर में मजदूर का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के दुंदपुर गांव निवासी सपना (15) का शव गुरुवार रात घर के आंगन में साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सपना मानसिक रूप से बीमार थी। इससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बिहार थानाक्षेत्र के गोबरहा ग्राम निवासी श्याम बहादुर मजदूर था। उसका शव शनिवार सुबह प्राइमरी विद्यालय परिसर में पेड़ में फंदे से लटका मिला। प्रधान आशुतोष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के बेटे सुनील ने बताया कि घरेलू कलह के कारण उसके पिता तनाव में रहते थे। वह खेत की रखवाली करने की बात कहकर निकले थे।