फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   team take water sample in villages

लोन नदी से प्रदूषित हुए गांवों के पानी की जांच को पहुंची टीम

Sun, 28 Aug 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
team take water sample in villages
पुरवा। लोन नदी से हो रहे प्रदूषित पानी की आपूर्ति से गांवों में बढ़ रही बीमारियों की खबर को संज्ञान में लेकर डीएम द्वारा गठित टीम ने रविवार को जांच की। सैंपल जांच के लिए भेज दिए। ग्रामीणों का स्वास्थ्य टीम ने परीक्षण किया। बच्चों के दांतों में पीलापन होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

सदर, पुरवा और बीघापुर तहसील क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों के पास से निकली लोन नदी का पानी पीने लायक नहीं बचा है। टेनरियों से छोड़े जाने वाले प्रदूषित पानी से लोन नदी पूरी तरह से प्रदूषित हो गई है। जिससे नदी के आसपास बसे गांवों का पानी खराब हो गया है। हैंडपंप गलने लगे हैं और ग्रामीणों के हाथ-पैर टेढ़े होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

दांत पीले पड़ रहे हैं। ग्रामीणों की हड्डियां कमजोर हो रही हैं। लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अमर उजाला ने 14 अगस्त को इस मामले पर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। डीएम अपूर्वा दुबे ने खबर को संज्ञान में लिया और जांच टीम गठित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में शामिल नोडल अधिकारी डॉ. गौरव यादव, सीएचसी से डॉ. विनीत प्रताप सिंह, शीनू शुक्ला, शिल्पी गौतम व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने अटवट, गढ़ाकोला, कटहर, सरसो, जाजनपुर, भाटमऊ, सलेथू, चमियानी, सिंहपुर, भूलेमऊ, हिम्मतखेड़ा, टिकरिया, गदोरवा, बरवट व तारागढ़ी गांवों में जाकर जांच की। इस दौरान ग्रामीणों के हाथ पैरों की जांच की। भूलेमऊ, सलेथू, गढ़ाकोला, जाजनपुर में बच्चों के परीक्षण में दांतों में पीलापन मिला। अधिकारियों ने गांव से पानी का सैंपल भरा। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि पानी का सैंपल टीम जिला मुख्यालय ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed