{"_id":"68755bf0ff6018e42c0e1959","slug":"team-reached-dalmau-pump-canal-testing-starts-today-unnao-news-c-221-1-sknp1055-133997-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डलमऊ पंप कैनाल पहुंची टीम, टेस्टिंग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डलमऊ पंप कैनाल पहुंची टीम, टेस्टिंग आज से
Tue, 15 Jul 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। लंबे समय से निर्माणाधीन 76 करोड़ लागत की डलमऊ पंप नहर सिंचाई परियोजना का काम पूरा हो पाया है। इसकी टेस्टिंग के लिए टीम पहुंच गई है। मंगलवार से टेस्टिंग कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
जनपद और रायबरेली बार्डर क्षेत्र के तीन सैकड़ा से अधिक गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने को बीघापुर तहसील के डौंडियाखेड़ा में वर्ष 2023 में चौधरी चरण सिंह डलमऊ-बी पंप नहर परियोजना का कार्य शुरू कराया गया था। परियोजना में पुल पुलियों के साथ पंप हाउस, भवन का निर्माण, बिजली और यांत्रिक कार्य कराने के लिए 76 करोड़ स्वीकृत हुए थे। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को नामित किया गया था। परियोजना का काम सितंबर 2024 में पूरा होना था। हालांकि अफसरों की सुस्ती से परियोजना का समय आगे खिसकता चला गया। इससे योजना को पूरा होने में नौ महीने अधिक लग गए। बीच में जांच के चलते कुछ समय के लिए काम बाधित हुआ था। अब परियोजना का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पंप सप्लाई करने वाली कंपनी किर्लोस्कर की टीम सोमवार को पहुंच गई।
उन्नाव खंड शारदा नहर के एक्सईएन गगन शुक्ला ने बताया कि परियोजना का निर्माण से संबंधित कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार से टेस्टिंग शुरू होने जा रही है। टीम आ चुकी है।