फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Contract workers returned to work after five hours of talks; power supply restored.

Unnao News: पांच घंटे की वार्ता के बाद संविदा कर्मी काम पर लौटे, बिजली आपूर्ति बहाल

Mon, 12 Oct 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Contract workers returned to work after five hours of talks; power supply restored.
भुड़कुडी गांव में रोती-बिलखती पत्नी जूही। संवाद
औरास। औरास पावर हाउस में शुक्रवार दोपहर संविदा ऑपरेटर के जिंदा जल जाने के बाद से ठप हुई बिजली आपूर्ति 48 घंटे तक बंद रही। रविवार दोपहर एसडीओ व एक्सईएन के पहुंचे। पांच घंटे तक वार्ता चली। समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिए जाने के बाद संविदा कर्मी काम पर लौटे और तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

भुड़कुडी निवासी ऋषि सिंह (33) औरास पावर हाउस में संविदा पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को जेई अंबिका प्रसाद यादव ने बिना सूचना दिए ही खोखापुर सबस्टेशन से 33 केवी लाइन का लिया शटडाउन वापस ले लिया था। इससे लाइन में जंपर डाल रहे ऋषि सिंह की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। साथ ही पावर हाउस में भी आग लग गई थी। किसी तरह से आग बुझाई गई थी। मामले में मृतक के परिजन ने हंगामा किया था। शनिवार को थाने में परिजन व अधिकारियों की मौजूदगी में 14 लाख की सहायता राशि व अन्य मांगों पर समझौता हुआ था लेकिन रात हो जाने से शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। इस पर अन्य संविदा कर्मियों ने काम न करने की बात कही थी। इस कारण रात में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। रविवार को शव का अंतिम संस्कार होने के बाद पहले एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत पावर हाउस पहुंचे और संविदा कर्मियों से बातचीत की। लक्ष्मीकांत, प्रदीप, विनोद, रामसहाय व विकास सिंह आदि कर्मियों ने बताया कि संस्था की ओर से सेफ्टी उपकरण नहीं दिए गए हैं। साथ ही वह सभी अर्धकुशल श्रमिक हैं। जबकि कार्य कुशल श्रमिकों को करना चाहिए। फिर भी उनसे काम लिया जाता है। एसडीओ के आश्वासन के बाद भी जब कर्मी काम पर नहीं लौटे तो एक्सईएन हसनगंज अजय कुमार पहुंचे। उन्होंने एक घंटे तक वार्ता की और मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। करीब तीन बजे कर्मी काम पर वापस लौटे और पहले कस्बे की आपूर्ति शुरू की। फिर दस मिनट के अंतराल पर ग्रामीण फीडरों की बिजली सप्लाई शुरू कर दी। करीब 49 घंटे बाद बिजली मिलने पर दो लाख की आबादी ने राहत की सांस ली।

भुड़कुडी गांव में रोती-बिलखती पत्नी जूही। संवाद

भुड़कुडी गांव में रोती-बिलखती पत्नी जूही। संवाद

भुड़कुडी गांव में रोती-बिलखती पत्नी जूही। संवाद

भुड़कुडी गांव में रोती-बिलखती पत्नी जूही। संवाद

भुड़कुडी गांव में रोती-बिलखती पत्नी जूही। संवाद

भुड़कुडी गांव में रोती-बिलखती पत्नी जूही। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed