फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   team come to level land had to face wrath of farmers angry due to not receiving compensation

UP: मुआवजा न मिलने से परेशान सुपासी,रघुनाथखेड़ा के किसान कर रहे हैं विरोध

Thu, 05 Dec 2024 11:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 11:26 PM IST
सार

गुरुवार देर शाम मशीनें लेकर समतलीकरण करने निर्माण एजेंसी की टीम पहुंची। जहां टीम को किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
team come to level land had to face wrath of farmers angry due to not receiving compensation
Land Acquisition Rule - फोटो : Adobestock

विस्तार

मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने आउटर रिंग रोड निर्माण के लिए भूमि का समतलीकरण करने पहुंची टीम का किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। काफी प्रयास के बाद भी बात नहीं बनी तो टीम को लौटना पड़ा।

विज्ञापन


कानपुर ,कानपुर देहात और उन्नाव के गांवों से होकर निकल रहे आउटर रिंग रोड के लिए सिकंदरपुर कर्ण के रघुनाथ खेड़ा, कंचन खेड़ा, गड़सर, आटा , सुपासी आदि के किसानों की जमीन का अधिग्रहण 2023 में किया गया था। नियमानुसार किसानों को सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा किसानों को दिया जाना था। जिस समय भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी हुई थी, सुपासी ग्राम सभा क्षेत्र का सर्किल रेट तीन लाख रुपये प्रति बीघा था। जिसके तहत किसानों को 12 लाख रुपए प्रति बीघा की दर से मुआवजा मिलना था। अकेले सुपासी ग्राम सभा की करीब 25 बीघा जमीन अधिगृहीत की गई थी।
विज्ञापन


मई 2023 में किसानों से रजिस्ट्री हुई थी और 60 दिन के भीतर, मुआवजा भुगतान का लिखित वादा किया गया था। किसानों को एक-एक नोटिस दी गई थी। जिसमे 18 जुलाई 2023 तक सभी को अपने प्रपत्र तहसील में जमा करने थे। लेकिन अभी भी पचास से अधिक किसान अपने प्रपत्र लेखपाल और तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। रिंग रोड बनाने के लिए गुरुवार शाम करीब सात बजे निर्माण एजेंसी की टीम जेसीबी व अन्य मशीनें लेकर रघुनाथ खेड़ा गांव के सामने पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सौ से अधिक किसान पहुंच गए और काम रोकवा दिया। किसानों ने मुआवजा का भुगतान न होने तक रिंग रोड का निर्माण न करने देने की चेतावनी दी। किसानों को आक्रोशित देख काम करने पहुंची टीम मशीनें लेकर लौट गई। क्षेत्रीय लेखपाल हिमांशु ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले ही यहां का चार्ज मिला है। बहुत जानकारी नहीं है, लेकिन जिन किसानों के प्रपत्र जमा हो गए हैं उन्हें उनके बैंक खाते में भुगतान कर दिया गया है।


जिनका बाकी है उनकी भी प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं किसानों में शिशुपाल, ज्ञानेंद्र,राम किशुन,पप्पू यादव, रोशन लाल, रामदुलारे, राम बहादुर, फूल कुमार, बच्चूलाल, उमाशंकर,सियाराम, सुरेंद्र आदि ने बताया कि मुआवजा न मिलने तक काम नहीं करने दिया जाएगा। तहसीलदार अविनाश चौधरी ने बताया कि लेखपाल से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट लेकर मामले को हल कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed